ये है आयुष्मान खुराना की फ़ेवरेट weird डिश, दलिए के साथ...

साल 2002 में शो 'पॉप स्टार्स' में सबसे पहले आयुष्मान खुराना को नोटिस किया गया था। इसके बाद उन्होंने साल 2004 में महज़ 20 साल की उम्र में शो 'रोडीज़' में हिस्सा लिया और उसे जीता भी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फ़िल्में दी और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आयुष्मान की ज़िन्दगी धीरे-धीरे बदल गई मगर एक चीज़ ऐसी है जो आज भी उनकी दिनचर्या का हिस्सा है और यह चीज़ है एक weird डिश!
जी हां एक weird डिश, जो वो अपने स्ट्रगलिंग डे के दिनों में खाया करते थे और वो खुद नहीं जानते कि कब ये weird डिश उनकी फेवरेट बन गई। आप यह जानकार चौंक जाएंगे कि आयुषमन की यह फेवरेट डिश है दलिया और पीनट बटर। है न weird?
आयुष्मान खुराना ने हमसे ख़ास बातचीत के दौरान बताया, "जब मैं मुंबई आया था तब अकेला रहता था, कोई खाने के लिए पूछता तक नहीं था। उस समय खाना बनाना भी नहीं आता था तो मैं अक्सर दलिया और पीनट बटर मिलाकर खाता था जो मुझे काफ़ी टेस्टी लगता था और अभी भी बहुत पसंद है।"
Weird चीजों में उनका यह दलिया और पीनट बटर ही नहीं एक और चीज़ भी शामिल है और वो है चोकलेट सौस और केला। इसके अलावा जब हमने उनसे उनके फेवरेट स्ट्रीट फ़ूड के बारे में पूछा तो उन्होंने एक और weird जवाब दिया और वो था, "मुझे गोलगप्पे नहीं पसंद, बिल्कुल भी नहीं।" क्या आपको भी लगता है कि आयुष्मान का टेस्ट बहुत अजब-गज़ब है, आखिर गोलगप्पे किसे नहीं पसंद!
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।