Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:34 AM IST

लखनऊ में इन जगहों की टेस्टी मिठाइयों का स्वाद चखना ना भूलें

अगर आप लखनऊ घूमने का प्लान बना रही हैं तो यहां की इन फेमस स्वीट शॉप्स की मिठाइयों का स्वाद चखना ना भूलें। इन टेस्टी मिठाइयों को खाने के बार आप मन यहां बार-बार आने को ललचाएगा।
Updated:- 2018-12-20, 19:34 IST
lucknow best sweet places main

भारत में कोई भी तीज-त्योहार हो फंक्शन हो या फिर कोई ईवेंट, मिठाई के बिना सबकुछ अधूरा-अधूरा सा लगता है। बर्फी, गुलाबजामुन, रसमलाई, मिल्ककेक, रसगुल्ला, चमचम जैसी मिठाइयों का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। मिठाइयों से आने वाली भीनी-भीनी खुशबू भी इनकी क्रेविंग बढ़ा देती है।

lucknow best sweet places

दिल्ली, बनारस, कोलकाता, जयपुर जैसे चर्चित शहरों की मिठाइयां काफी फेमस हैं, लेकिन अगर आप लखनऊ की सैर पर निकलती हैं और यहां की टेस्टी मिठाइयों का स्वाद चखना चाहती हैं तो आपको यहां के कुछ फेमस स्वीट्स प्लेसेस पर जरूर जाना चाहिए। 

lucknow best sweet places inside

नीलकंठ

यह लखनऊ की सबसे चर्चित स्वीट शॉप है। आप एक बार यहां की मिठाइयों का स्वाद चख लेंगे तो आप यहां बार-बार आना चाहेंगी। सालों से यहां टेस्टी मिठाइयां बनती आ रही हैं। यहां की खासियत यह है कि यहां टेस्टी स्नैक्स के अलावा 365 किस्म की मिठाइयों की वैराएटी मिलती है। वैसे नीलकंठ के आउटलेट सिर्फ लखनऊ ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में हैं। आप अगर यहां विजिट करें तो यहां के गुलाब जामुन, काजू कतली, मेवा, पिस्ता बर्फी, चंद्रकला, मेवा मोतीचूर और रसमलाई जरूर टेस्ट करें। मिठाइयों के लाजवाब स्वाद के साथ यहां की चाट भी आपके मुंह में पानी ला देगी। यहां की समोसा और बास्केट चाट का भी मजा लेना ना भूलें।

lucknow best sweet places

मधुरिमा स्वीट्स

मधुरिमा लखनऊ के सबसे चर्चित हैरिटेज स्वीट शॉप्स में से एक है। 1825 में यह शॉप खुली थी और इसके बाद से यह लखनऊ की शान बना हुआ है। इसका स्वाद भी दुनियाभर में उठाया जा सकता है क्योंकि इसके आउटलेट्स देश-विदेश के कई शहरों में हैं। यहां ट्रडीशनल भारतीय स्वीट्स से लेकर कुकीज, केक्स, ड्राई फ्रूट्स और शुगर फ्री डिलाइट्स का मजा लिया जा सकता है। लेकिन आप जब भी यहां जाएं तो यहां की काजू बर्फी, जलेबी, मेवा बाइट्स और बेक्ड मिठाई बकलावा का स्वाद चखना ना भूलें। 

lucknow best sweet places

राधे लाल

अगर नवाबों के शहर में आप गरमागरम मिठाइयों की तलाश में हैं, तो आपको राधे लाल स्वीट्स जरूर विजिट करना चाहिए। यह यहां की सबसे प्रतिष्ठित मिठाई की दुकानों में से एक है। राधे लाल साल 1926 से लखनऊ वासियों को मिठाइयां सर्व कर रहा है। यहां आपको कई तरह की मिठाइयां का स्वाद लेने का मौका मिलेगा। साथ ही यहां मिलने वाले नमकीन भी आपको बहुत टेस्टी लगेंगे। यहां शुद्धता पर पूरा ध्यान दिया जाता है और ऑथेंटिक इंडियन रेसिपीज पर आधारित नमकीन तैयार किए जाते हैं। यहां की देसी घी की मिठाइयों से लेकर लड्डू, रसगुल्ले सबकुछ स्वाद में लाजवाब हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।