किचन में रखे इन बर्तनों को डिशवॉशर से नहीं है धोने की जरूरत, हो सकते हैं खराब

आज कल हर किसी के पास समय की कमी है, ऐसे में महिलाएं घर के काम को झटपट निपटा देना चाहती हैं। इसके लिए कपड़े धोने से लेकर बर्तन धोने तक के लिए आधुनिक तरीका आजमाया जाता है। जी हां, जैसे कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन, वैसे ही बर्तन धोने के लिए डिशवॉशर का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। यह भागदौड़ भरी जिंदगी में समय बचाता है, हालांकि, इससे आप सभी बर्तनों को नहीं धो सकते हैं।
आपको बता दें कि बर्तन हाथों से धोने में काफी वक्त लगता है, ऐसे में लोग अब अपने घरों में बर्तन धोने के लिए डिशवॉशर का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि इससे बर्तन धोने से नुकसान भी है, और इसमें सभी बर्तनों को नहीं धोया जा सकता है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे बर्तन जो डिशवॉशर में भूलकर भी नहीं धोना चाहिए। किचन में रखी कुछ बर्तन और चीजें हमेशा उपयोग में आते हैं, लेकिन इसे धोने के लिए डिशवॉशर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
लकड़ी के बर्तन

किचन में कई ऐसे बर्तन होते हैं, जो लकड़ी से बने होते हैं। उन्हें डिशवॉशर के जरिए धोने की गलती ना करें, इससे उनमें खरोच आ सकती है और यह खराब हो सकते हैं। यही नहीं इन बर्तनों को अधिक देर पानी में रखने से यह खराब होने लगते हैं। इसलिए इसे धोने के लिए सबसे पानी में 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से इसे साफ करें।
इसे भी पढ़ें:जालंधर के इन रेस्टोरेंट में टेस्टी फूड के साथ बिताएं क्वालिटी टाइम
तांबे के बर्तन

तांबे के बर्तनों को केमिकल युक्त चीजों से दूर रखना चाहिए, क्योंकि यह उसकी चमक को खराब कर सकता है। ऐसे में तांबे के बर्तनों को डिशवॉशर में धोने की गलती ना करें। आप तांबे के बर्तनों को धोने के लिए लेमन पील पाउडर और नमक मिक्स कर उसे हाथों से साफ कर सकते हैं। इसके बाद जब पानी सूख जाए तो सरसों का तेल लगाकर रख दें। किसी तांबे के बर्तन को धोने के लिए सिंपल तरीका आजमाएं।
क्रिस्टल के बर्तन धोने की गलती

क्रिस्टल के ग्लास ही नहीं बल्कि बर्तन भी होते हैं, ऐसे में उसे डिशवॉशर में ना धोएं। क्रिस्टल के बर्तन बेहद नाजुक होते हैं, आपस में टकराने से यह टूट जाते हैं, इसलिए इन्हें हाथों से सिर्फ सिरके का इस्तेमाल कर साफ कर दें। इसके अलावा अगर आप डिशवॉशर में इसे धोते हैं, तो इसकी चमक खराब हो सकती है, दरअसल इसके ग्लासेस में लेड ऑक्साइड होता है और यह डिशवॉशर लिक्विड के साथ मिक्स होने पर खराब हो सकता है।
नॉन स्टिक बर्तन

आधुनिक किचन नॉन स्टिक बर्तन के बिना अधूरा है। ज्यादातर लोगों के घर में नॉन स्टिक के बर्तन होते हैं, ऐसे में जब इन्हें धोने की बात आती हैं तो कई लोग केमिकल युक्त चीजों का इस्तेमाल करते हैं। यही नहीं नॉन स्टिक के बर्तनों को डिशवॉशर में भी नहीं धोना चाहिए, क्योंकि इससे उसकी फिनिशिंग खराब हो सकती है और खाना पकाते वक्त यह परतदार नजर आएंगे। इसके अलावा बर्तन बेहद खराब लगने लगेंगे।
इसे भी पढ़ें:Easy Tips: दाल को झटपट पकाने के तरीके, फॉलों करें ये स्मार्ट ट्रिक्स
तेज धार वाले चाकू

बर्तनों के साथ-साथ चाकू को भी डिशवॉशर में धोने की गलती ना करें। यह चाकू के तेज धार को खराब कर सकता है, ऐसे में इसे धोने के लिए सिर्फ पानी का उपयोग करें। यही नहीं वेजिटेबल कटर, चाकू ,ग्रेटर आदि जैसी चीजों को भी डिशवॉशर में ना धोएं।
आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही, इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।