गोलगप्पे और बनारसी थाली का मजा लेते दिखे जापानी राजदूत, जानें इसमें परोसे जाने वाले खास व्यंजनों के बारे में

वाराणसी बनारसी पान और साड़ी के अलावा अपने कला और संस्कृति के लिए भी प्रसिद्ध है। हाल ही में जापान के राजदूत ने बनारस भ्रमण किया है, आइए जानते हैं उनके इस खास यात्रा के बारे में विस्तार से। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-05-29, 18:48 IST
japanese ambassador eat golgappa

वाराणसी जिसे भगवान काशी विश्वनाथ के धर्म नगरी के नाम से जाना जाता है यह जितना बनारसी पान के लिए फेमस है उतना ही ये स्ट्रीट फूड के लिए भी जाना जाता है। हालही में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी वाराणसी यात्रा पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ के दर्शन और आरती किए जिसके बाद उन्होंने बनारसी थाली का मजा लिया। इसके अलावा जापानी राजदूत ने गोलगप्पे और आलू चाट के भी स्वाद चखे। हिरोशी सुजुकी ने बनारस में गोलगप्पे का आनंद लेते हुए ट्वीटर में एक वीडियो भी शेयर किया है और कमेंट में लिखा कि "मैं वास्तव में गोलगप्पे खाना चाहता था क्योंकि मैंने पीएम मोदी और पीएम किखिदा को एक साथ खाते हुए देखा था" इसके अलावा दूसरे ट्वीट में सुजुकी ने बनारसी थाली और आरती के बारे में बात की है। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों का स्वागत के लिए धन्यवाद भी कहा है।

हिरोशी सुजुकी के बनारसी थाली में क्या था?

banarasi traditional food

जैसा की इस तस्वीर में हमें देखने को मिल रहा है कि सुजुकी के बनारसी थाली में पुरी, पापड़, ठंडाई, चावल, दाल, चटनी, चाट, एक सूखी सब्जी और एक पनीर की सब्जी जैसे मुख्य पारंपरिक व्यंजन देखने को मिल रहे हैं। सुजुकी ने अपने इस बनारसी थाली की तस्वीर ट्वीटर में शेयर करते हुए लोगों को उनके स्वागत करने के लिए धन्यवाद कहा है।

बनारसी थाली क्यों खास है?

banarasi paan

बनारसी पान के अलावा यहां बनारसी थाली भी अपने अनोखे स्वाद के लिए पर्यटकों के बीच बहुत ज्यादा फेमस है। यह थाली पश्चिमी यूपी और पंजाबी भोजन से बहुत अलग सालों से बिहार और बंगाल के प्रभाव से दूर बनारस ने अपने भोजन का अलग स्वाद बनाया है। बनारसी व्यंजनों ने मुस्लिम शासकों और निवासियों से भी प्रेरणा ली है। बनारसी थाली बिना लहसुन प्याज (बिना लहसून प्याज का खाना) और कम मसालों से बनाया जाता है, जिसका स्वाद अपने आप में ही अलग है। बनारसी थाली में सब्जी का स्वाद हर मौसम बदलते रहता है। इस थाली में पारंपरिक मटर की कीमा से बनाई गई निमोना, लौकी टमाटर की सब्जी और सूखी परवल की सब्जी थाली को पूरा करती है।

इसे भी पढ़ें: वाराणसी जाएं तो ये खाने की चीजें खाना ना भूलें

बनारस जाएं तो और क्या खाएं?

बनारस खाने पीने के मामले में खूब संपन्न है, यहां की स्ट्रीट फूड और पारंपरिक पकवान बहुत फेमस है। यदि आप बनारस जाते हैं तो यहां कि लाजवाब सात्विक थाली के अलावा यदि आप मांसाहारी हैं तो मांसाहारी थाली, जिसमें तमाम तरह के मांसाहारी भोजन जैसे मटन, चिकन, दाल मखनी और शिखमपुरी कबाब जैसे डिशेज का मजा लेने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप यहां सर्दियों में मेथी आलू, निमोना जैसे सब्जियों का मजा ले सकते हैं। स्ट्रीट फूड और पकवानों में कचौरी सब्जी, छेना दही वड़ा, बाटी चोखा, चूरा मटर, कुल्हड़ चाय, ठंडाई, लस्सी, लौंगलता का स्वाद चख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: जिस बनारसी पान को मिला GI टैग उसकी खासियत के बारे में जानें

ये रही जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी की बनारस यात्रा के बारे में कुछ जानकारी। आप कभी बनारस गए हैं, यदि हां तो आपको बनारस कौन सा व्यंजन पसंद आया हमें कमेंट कर बताएं। ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image credit: Twitter

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।