मुंह में पानी ला देंगी दिल्ली की इन 5 शॉप्स में मिलने वाली ‘क्रिसमस की मिठाइयां’

पूरे साल के इंतजार के बाद क्रिसमस का फेस्टिवल आ गया है। हर तरफ लोग क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं। कोई घर डेकोरेट कर रहा है तो कोई शॉपिंग। मगर, क्रिसमस का त्योहार केक के बिना अधूरा है। इस फेस्टिवल में केक, कुकीज और अन्य बेक्री प्रोडक्ट्स को लोग गिफ्ट के तौर पर एक दूसरे को देते हैं और क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं। तो चलिए अगर आप इस क्रिसमस फेस्टिवल को दिल्ली में सेलिब्रेट कर रही हैं तो हम आपको बताते हैं दिल्ली के 5 बेक्री शॉप के बारे में जहां का केक इतना डिलीशियस होता है कि उसे देख कर ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा।

थेयोब्रोमा
अगर आपको हैंडमेड फ्रेश प्लम केक की तलाश है तो आपको दिल्ली में मौजूद थेयोब्रोमा बेक्री आना चाहिए। हम आपको इस बात की गारंटी देते हैं कि यहां से अच्छा और टेस्टी प्लम केक आपने कहीं और नहीं खाया होगा। यहां से आप माउथ वॉटरिंग कुकीज और क्रिसमस केक भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको फ्रूट केक पसंद है तो यहां आपको फ्रेश फ्रूट के और होममेड फ्रूट मार्शमैलोज भी मिल जाएंगी। यहां की जिंजर ब्रेड कुकीज और पुडिंग्स का स्वाद भी जरूर चखें क्योंकि यह बेक्री केक अलावा अपनी कुकीज और पुडिंग्स के लिए भी फेमस है।
प्राइज फॉर टू: 600 रुपए
पता: शॉप नंबर 2, क्यूनिटी सेंटर, ऑपोजिट आईआईटी दिल्ली, एसडीए, न्यू दिल्ली
Read More:Christmas Markets: दिल्ली में क्रिसमस शॉपिंग केलिए बेस्ट हैं ये 4 मार्केट्स

वेंजर्स
दिल्ली की सबसे पुरानी और सबसे फेमस बेक्रीज में से एक वेंजर्स के बारे में दिल्ली में रहने वाला लगभग हर आदमी जानता है। यहां का केक, पेस्ट्रीज, वेफल्स सभी कुछ माउथ वॉटरिंग है। दिल्ली के हार्ट कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में मौजूद वेंजर्स में क्रिसमस के दौरान बेहद भीड़ होती है। क्योंकि लोगों को यहां का न्यूटेला एंड ब्लूबेरी वेफल्स काफी पसंद आता है। वैसे अगर आप यहां पर आ रही हैं तो आपको यहां की रम बॉल्स और क्रिस्टमेसी केक्स का भी स्वाद चखे बिना नहीं जाना चाहिए।
प्राइज फॉर टू: 400 रुपए
पता: शॉप नंबर A/16, इनर सर्किल रोड, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली
Read More:हैप्पी क्रिसमस : क्रिस्मस पर बच्चों के साथ इन बेहद आसान तरीकों से सजाएं घर और फेस्टिव फील पाएं

एंजल्स इन माई किचन
अगर आप दिल्ली में हैं तो आप ‘एंजल्स इन माई किचन’ का यल लॉग केक, डिलीशियस चॉकलेट मूस, स्ट्रॉबेरी जैली और फ्रूट केक को मिस नहीं कर सकते। इन सभी बेक्री आइटम्स को बेहद ऑथेंटिक और ब्यूटिफुल तरीके से तैयार किया जाता है। खासतौर पर यहां का चॉकलेट मूस काफी फेमस है। बेक्री के अंदर एंटर करते ही चॉकलेट और क्रीम की लजीज खूशबू आपके मुंह में पानी ले आएगी। अगर आप यहां आ रही हैं तो आपको यहां की कुछ खास मिठाइर्या इस क्रिसमस पर जरूर ट्राय करनी चाहिए। इनमें से चॉकलेट ब्राउनी, चॉकलेट इवेशन और फ्रूट केक सबसे महत्वपूर्ण हैं।
प्राइज फॉस टू: 350 रुपए
पता: 9-AB,तैमूर नगर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली

जॉर्जिया डकोटा
अगर आप बेक्री फूड लवर हैं तो क्रिसमस का टाइम आपके लिए बेक्री फूड एंज्वॉय करने का बेस्ट टाइम है। और आपके इस बेस्ट टाइम को और भी ज्यादा बेस्ट बनाती है दिल्ली में मौजूद जॉर्जिया डकोटा बेक्री। जी हां, अगर आपको केक, पेस्ट्रीज और कुकीज खाना पसंद है तो आपकी टेस्ट बड को यहां आकर वो सब मिलेगा जिससे आपकी क्रेविंग को शांत हो जाए। यह बेक्री अपने ऑरेंज सिट्रेस केक, पंपकिन पाई, चोको कुकीज के लिए काफी फेमस है। आप यहां आकर यहां को फ्लेवरफुल क्रिसमस मेन्यू एंज्वॉय कर सकती हैं।
प्राइज फॉर टू: 450
पता: शॉप नंबर 5,D ब्लॉक मार्केट, वसंत विहार, नई दिल्ली

एल्माज बेक्री
दिल्ली की सबसे हिप एंड हैप्निंग प्लेस यानी हॉज खास में मौजूद इस बेक्री में लोगों की भीड़ कभी खत्म नहीं होती है। दरअसल, दिल्ली में सबसे अच्छा क्रिसमस हॉज खास विलेज में ही मनाया जाता है। यहां आने वाले लोग इस बेक्री का डिलिशियस प्लम केक, पुडिंग्स, बनओफी पाई, कैरट केक और ब्लूबेरी चीजकेक खाए बिना नहीं रह पाते हैं।
प्राइज फॉर टू: 1200 रुपय
31, दूसरी मंजिल,हॉज खासविलेज, नई दिल्ली
तो अगर आप भी अपने क्रिसमस में टेस्टी और डिलीशियस केक्स और कुकीज की मिठास भर देना चाहते हैं तो एक बार इन बेक्रिज को जरूर विजिट करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।