गर्मी में फट जाता है दूध? तो इस बार दही या पनीर नहीं बनाएं ये 2 खास चीज

गर्मी के मौसम में अवसर महिलाएं दूध फटने की वजह से परेशान रहती हैं और ऐसे में उनका पैसा भी खर्च हो जाता है साथ ही नुक्सान भी होता है और दूध पीने को भी नहीं मिलता है। इससे कुछ महिलाएं या तो पनीर बना लेती हैं या फिर दही के लिए इसका इस्तेमाल कर लेती हैं, लेकिन अब आप इन बोरिंग चीजों का इस्तेमाल करने के बजाय घर पर रहकर दो बेहतरीन और टेस्टी डिशेज तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन दो टेस्टी डिश के बारे में।
फटे दूध से बनाएं ये 2 चीज
गर्मी के मौसम में अगर आप भी दूध फटने की वजह से हमेशा परेशान रहती हैं, तो अब और परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर फटे दूध से ओड़िशा का प्रसिद्ध छैना पोडो और कलाकंद तैयार कर सकती हैं। इन दोनों डिश को बनाने का तरीका बहुत आसान है, जिसे आप घर पर रहकर कम समय में तैयार कर सकती हैं।

छैना पोडो बनाने के लिए सामग्री
फटे दूध का छैना
सूजी और चीनी पाउडर
घी और दूध
इलायची पाउडर
कुछ ड्राई फ्रूट्स के टुकड़े
छैना पोडो बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए सबसे पहले छैने को बर्तन में निकाल लें।
अब इसे थोड़ा मैश कर इसमें सूजी, इलायची पाउडर, चीनी और कुछ कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिक्सकर लें।
अब इसमें ऊपर से थोड़ा घी डालकर सभी चीजों का खास मिश्रण तैयार कर लें।
इस मिश्रण को 20 मिनट के लिए ढककर रखें उसके बाद इसमें थोड़ा दूध मिला दें।
अब आप एक केक टिन लें और उसमें अच्छी तरह घी लगा दें।
अब इस टिन में तैयार मिश्रण डालकर इसे अच्छी तरह बेक कर लें।
थोड़ी देर के बाद आप इसमें टूथपिक या चम्मच डालकर चेक करें।
जब यह स्पंच जैसा हो जाएं, तब आप इसे प्लेट पर पलट कर शेप में काट लें।
यह भी पढ़ें- घर पर बनाएं हलवाई जैसा 'लौकी का कलाकंद'
कलाकंद बनाने के लिए सामग्री
फटे दूध का छैना
कंडेंस्ड मिल्क और इलायची पाउडर
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और घी

कलाकंद बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में छैना निकालकर इसे मैशकर लें।
अब इसमें थोड़ा कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं और दोनों को मिक्स कर लें।
अब इन दोनों के मिश्रण को धीमी आंच पर अच्छी तरह पक्का लें।
जैसे ही यह मिश्रण थोड़ा सुनहरा हो जाएं, तब आप इसमें थोड़ी चीनी डालकर पका लें।
इसे 15 से 20 मिनट तक पकाते रहे, जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इसमें इलायची पाउडर मिक्सकर दें।
अच्छी तरह सभी को मिलाने के बाद इसे ठंडा कर लें।
जब यह ठंडा हो जाएं, तब आप एक थाली में थोड़ा घी लगाकर इसे थाली में निकाल लें।
इसे फैलाकर आप इसके उपर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल कर सर्व कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- दूध और मलाई छोड़िए, 15 मिनट में ब्रेड से बनाइए कलाकंद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।