herzindagi
recipe of karonda chutney

इन तरीकों से बनाएं करोंदा की चटनी

फलों से भी चटनी बनाई जाती है। भारत में ऐसे फल और सब्जियां है, जो कुछ ही जगह उगती हैं। जैसे करोंदा। इसलिए ऐसी चीजों के बारे में कम लोग ही जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-08-16, 19:03 IST

चटनी का नाम लेते ही मुंह में पानी आना सामान्य है। इसलिए तो सब्जी से लेकर पराठे तक के साथ चटनी परोसी जाती है। भारत में पूर्व से लेकर दक्षिण तक में अलग-अलग चीजों से चटनी बनाई जाती है। इनमें फल से लेकर नट्स तक शामिल हैं। करोंदे की सब्जी खाई है? शायद आपने पहली बार इस फल का नाम सुना होगा? करोंदे से अचार और चटनी दोनों बनाई जाती है। 

अगर इस बार आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो प्याज-टमाटर के बजाय करोंदे की चटनी बनाएं। इस चटनी को आप 2-3 तरीकों से बना सकती हैं। आप चाहें, तो अपनी पसंद अनुसार कोई अलग सामग्री मिलाकर भी रेसिपी तैयार कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं करोंदे की चटनी। 

करोंदे की खट्टी-मीठी चटनी कैसे बनाएं?

how to make sweet and sour karonda chutney

चटनी की खासियत यह होती है कि इसे किसी भी तरीके से बनाया जा सकता है। अगर आपको खट्टे-मीठे का मिश्रण पसंद है, तो इस स्टाइल में चटनी बनाएं। 

करोंदे की चटनी बनाने के लिए सामग्री

ingredients for karonda chutney

  • 100 ग्राम करोंदा
  • 1 चम्मच सरसों की बीज
  • 1 चम्मच सरसों के तेल
  • 1-2 सूखी लाल मिर्च
  • 2-3 बड़े चम्मच काजू 
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच गुड़
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस

इसे भी पढ़ें: इन अलग-अलग तरीकों से बनाएं लहसुन की चटनी, जानें रेसिपी

करोंदे की चटनी बनाने का तरीका

  • करोंदे को पानी में डालकर अच्छे से धो लें, ताकि इस पर जमी धूल-गंदगी साफ हो जाए। 
  • अब करोंदे के फल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें। 
  • मिक्सी में काजू को पीसकर, पेस्ट बना लें। 
  • गैस पर कहाड़ी को गर्म होने के लिए रख दें। कहाड़ी गर्म हुई, इसके लिए छूकर देखें। 
  • अब कहाड़ी में 1 बड़ा चम्मच सरसों का डालें। 
  • गर्म तेल में सरसों के बीच और सूखी लाल मिर्च डालकर भून लें। 
  • इस तड़के में ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर के साथ करोंदा डालें। 
  • करोंदे को हल्की आंच पर पकाएं। 
  • करीब 10 मिनट बाद पानी और गुड़ मिला लें। 
  • अब कहाड़ी को ढक्कन से ढक लें, ताकि पानी थोड़ा सा सूख जाए। 
  • आखिर में ½ छोटा चम्मच भुना जीरा डालें। 
  • सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और गैस बंद कर दें। 
  • आखिर में चटनी के ऊपर नींबू का रस डालें और चम्मच से चटनी को मिला लें। 
  • लीजिए तैयार है करोंदे की खट्टी-मीठी चटनी। (सौंठ की चटनी कैसे बनाएं)
  • करोंदे की खट्टी-मीठी चटनी को आप समोस और कचौड़ी के साथ सर्व कर सकती हैं। कुछ लोगों को खाने के साथ मीठा पसंद होता है। ऐसे में आप थाली के एक कोने में यह चटनी परोस सकती हैं। 

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: 1 नहीं 3 तरीकों से आप भी बना सकती हैं इमली की चटनी, जानें रेसिपी

लहसुन के साथ कैसे बनाएं करोंदे की चटनी

how to make karonda chutney with garlic

खाने में लहसुन का तड़का लग जाए, स्वाद ही बदल जाता है। लहसुन का इस्तेमाल चटनी से लेकर सब्जी तक में किया जाता है। लहसुन के साथ मिर्च का मिश्रण, स्वाद को दोगुना बढ़ा देता है। (राजस्थानी लहसुन की चटनी कैसे बनाएं)

  • 100 ग्राम करोंदे
  • 1 लहसुन की कली
  • 5-7 हरी मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • नमक स्वादानुसार

 करोंदे की चटनी बनाने का आसान तरीका

  • करोंदे की चटनी बनाने के लिए लहसुन को छिल लें। 
  • अब हरी मिर्च और करोंदे को अच्छे से धो लें। 
  • मिक्सी में करोंदे, हरी मिर्च और लहसुन को बारीक पीस लें। 
  • अब इसमें स्वादानुसार नमक और 1/2 छोटा चम्मच जीरा डालें। 
  • सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। 
  • लीजिए बन गई लहसुन और मिर्च से बनी करोंदे की चटनी। 
  • चटनी का स्वाद बढ़ाने के लिए तड़का भी लगा सकती हैं। 
  • पैन में तेल गर्म कर लें। अब इसमें चुटकी भर हींग और करी पत्ता फ्राई कर लें। 
  • ऊपर से चटनी डालें और तेल सूखने तक पकने दें। 

परफेक्ट चटनी बनाने के लिए टिप्स

  • अगर आप बिना तड़के वाले चटनी बना रही हैं, तो पानी की मात्रा का ध्यान रखें। चटनी गाढ़ी अच्छी लगती है। अगर चटनी पतली हो जाए, तो दही जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं या इंग्रीडियंट्स बढ़ा सकती हैं।
  • चटनी बनाते वक्त नमक की मात्रा का भी ध्यान रखना चाहिए। शुरुआत में नमक कम डालें। जब चटनी तैयार हो जाए, तब एक बार चखकर देख लें। 
  • चटनी को पकाने के लिए आंच का ध्यान रखें। तेज आंच पर चटनी न पकाएं। 
  • परफेक्ट चटनी बनाने के लिए तेल का अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ज्यादा तेल के कारण चटनी का स्वाद बिगड़ सकता है। 
  • चटनी को स्टोर करने का भी एक तरीका होता है। चटनी को हमेशा एयरटाइट कंटेनर या जार में ही रखना चाहिए। 

 

 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।