घर पर बनाएं यूनिक पान के लड्डू, जानें क्या है रेसिपी

त्योहार का सीजन आते ही हमारे मन में मिठाइयों का ख्याल आता है। अलग-अलग तरह की लजीज मिठाइयां त्योहारों के आते ही बाजार में सज जाती हैं। पर त्योहारों के समय में मिठाइयों में मिलावट का खतरा ज्यादा होता है, जिस कारण आपको घर पर ही मिठाईयां बनानी चाहिए।
क्या आपको पता है कि आप पान की मदद से भी मिठाई बना सकती हैं, जी हां अगर आप बेसन और बूंदी के लड्डू खाकर बोर हो चुके हैं, तो आप एक बेहद ही अलग रेसिपी "पान के लड्डू" घर पर आसानी बना सकती हैं। इन्हें बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगता है। कैसे आइए जानते हैं..
पान के लड्डू Recipe Card
आप घर पर बड़ी आसानी के साथ पान के लड्डू तैयार कर सकती हैं।
Ingredients
- खोया- 1/2 कप
- पेठा- 1/2 कप
- घिसा नारियल- 1/2 कप
- कंडेंस्ड मिल्क- 3 चम्मच
- पिसी सौंफ- 1 चम्मच
- इलायची- 1/2 चम्मच
- काजू- 6
- पान के पत्ते-6
- गुलकंद- 1/2 कटोरी
- ताजे गुलाब की पत्तियां- 2 गुलाब
- नारियल का बूरा - 4 चम्मच
- पिसी खस सीरप
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक बाउल में पेठा, खोया और नारियल अच्छे से घिसकर रख लें।
- Step 2:
इसके बाद बर्तन में कंडेंस्ड मिल्क, पिसी सौंफ, इलायची और कटे हुए डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- Step 3:
फिर पान के पत्तों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और बर्तन में मिक्स करके फ्रिज में 10 मिनट के लिए रख दें।
- Step 4:
मिश्रण सेट हो जाने के बाद, लड्डू बांधना शुरू करें। लड्डू के बीच में गुलकंद डालकर गोल-गोल घुमा लें।
- Step 5:
कोटिंग के लिए नारियल का सूखा बुरा, पिसी खस का सीरप और आधा चम्मच सौंफ आपस में मिला लें।
- Step 6:
लड्डू बनने के बाद गुलाब के फूल से सजाकर इसे सर्व करें।
बनाने का तरीका-

- सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें पेठा, खोया और नारियल कद्दूकस की मदद से घिसकर कर रख लें। इसके बाद बर्तन में कंडेंस्ड मिल्क, इलायची, कटे हुए काजू और पिसी हुई सौंफ डालकर अच्छे से मिलाएं।
- फिर पान के पत्तों को अच्छे से धोकर, इसके छोटे-छोटे टुकड़े करके बाकी मिश्रण में डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद मिश्रण को 10 से 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि लड्डू को बांधने में आसानी हो।
- फिर मिश्रण को फ्रिज से निकाल लें और लड्डू को आकार देना शुरू करें। सबसे पहले हथेली पर मिश्रण लें और हाथों की मदद से गोल शेप देना शुरू करें। लड्डू गोल करते समय आधा चम्मच गुलकंद भर दें और फिर से गोल शेप देकर एक प्लेट में रख दें।
- कोटिंग बनाने के लिए एक बर्तन में नारियल का सूखा बुरादा, पिसी सौंफ और सूखी खस लेकर मिक्स कर लें। इसके बाद सभी लड्डूओं को इस मिश्रण में डालकर गोल-गोल घूमाएं और कोटिंग चढ़ा लें।
- इसके बाद गुलाब की ताजा पत्तियों के साथ सजाकर इसे लोगों के सामने सर्व करें।
इसे जरूर पढ़ें -घर पर ही बनाएं टेस्टी सूजी के लड्डू और लगाएं भगवान को भोग, जानें इसकी रेसिपी
image credit -dreamstime.com,recipeholic.com,cookpad.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।