Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:37 PM IST

कोलकाता में खुला यह कैफे क्यों बन गया है लोगों की चर्चा का विषय?

कोलकाता में हाल ही में एक नया बीफ कैफे खुला है जिस पर लोग काफी बात कर रहे हैं। सबसे पहला सवाल इसको लेकर यह है कि क्या यह सच में इंडिया का पहला बीफ कैफे है? 
Updated:- 2018-10-31, 12:33 IST
first beef restaurent in kolkata main

वैसे तो इंडिया में बीफ पूरी तरह से मना है। मोदी गर्वनमेंट में तो सर्वघोषित गौरक्षकों ने गाय के मीट के नाम पर कई लोगों की जान भी ले ली है और कई लोगों को बुरी तरह से घायल भी कर दिया है। ऐसे में क्या आप सोच सकती हैं कि इंडिया में कोई अपना बीफ कैफे खोल ले?

नहीं ना...

लेकिन ये संभव हो चुका है। कोलकाता में एक महिला ने रेस्टोरेंट खुला है जहां बीफ सर्व किए जाते हैं। कल से इस रेस्टोरेंट पर काफी चर्चा हो रही है। लोग इस बात का अनुमान लगा रहे हैं कि शायद यह इंडिया का पहली बीफ कैफे हो सकते है। 

कोलकाता के पार्क सर्कस में खुला है यह कैफे

अगर कभी आपको कोलकाता जाने का मौका मिल तो वहां के लोकर एरिया पार्क सर्कस में जाना। यहां आपको दूर से ही मसालों की खुशबू आने लगेगी और आप खुद को यहां जाने से रोक नहीं पाएंगी। यहां तिब्बती कल्चर की डिश लोगों को सर्व की जाती है। इस तिब्बती कल्चर की डिश में हर तरह के व्यंजन शामिल हैं जिसकी चर्चा आजकल काफी हो रही है। 

लोग अनुमान लगा रहे हैं कि तिब्बती डिश में तो बीफ भी आता है तो क्या यहां बीफ भी मिलते हैं। इसका जवाब तो आपको वहां जाकर ही मिलेगा। फिलहाल तो सुनने में आया है कि यहां बीफ मिलते हैं।  

first beef restaurent in kolkata in

मिल रही हैं हिमालयन डिशेश भी

यहां हिमालय और तिब्बत साइड के सारे व्यंजन भी परोसे जाते हैं। जिसके कारण यह जगह पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। 

रेस्टोरेंट का नाम है शिम-शिम 

कोलकाता में खुला नया रेस्टोरेंट शिम-शिम कोलकाता के लोगों को हिमालयन व्यंजन सर्व करने वाला पहला रेस्टोरेंट हैं। इसे शेफ Dona Wang ने शुरू किया है जो एक प्रोफेशनल शेफ हैं। इस प्रोफेशन में वह पिछले 23 साल से हैं। शिम शिम  नाम तिब्बती शब्द शिम्भू से बना है जिसका मतलब होता है स्वादिष्ट। 

first beef restaurent in kolkata in

बीफ से बनी डिशेश

यह रेस्टोरेंट लोगों को रियल हिमालयन डिशेश सर्व करने के लिए शुरू किया गया है। Dona Wang कहती हैं कि ''लोगों को रियल हिमालयन व्यंजन पसंद आते हैं जो की बीफ से बने होते हैं। इसलिए हमें यह रेस्टोरेंट खोलने का आइडिया आया।'' 

क्या है मेनू में? 

तो इस रेस्टोरेंट में मिलता क्या है? आप जैसा सोच रही हैं वैसा यहां सबकुछ मिलता है। बीफ मोमोज़ से लेकर थुक्पास, बीफ कोफ्ता और बीफ फ्राइ भी यहां मिलते हैं। 

तो फिर देर किस बात की है... इससे पहले की इस पर कोई राजनीति शुरू हो जाए एक बार कोलकाता जाएं और इस स्वाद को चख कर आएं। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।