करौंदा से बनाएं टेस्टी जैम, बच्चों को भी आएगा पसंद

बारिश के दिनों में मिलने वाले करौंदा का स्वाद आप सभी ने चखा होगा। यह एक खट्टा फल है जिसका इस्तेमाल किचन में अचार, सब्जी, चटनी और मुरब्बा बनाने के लिए किया जाता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-09-14, 18:38 IST
how to make karonda jam

करौंदा की सब्जी बारिश के दिनों में एक से डेढ़ महीने के लिए आती है। यह सब्जी खाने में कच्चे कैरी की तरह खट्टी होती है। इस करौंदा से लोग कई तरह की रेसिपीज बनाते हैं, जैसे करौंदा की सब्जी, करौंदा की तिखी लहसुन वाली चटनी, करौंदा मुरब्बा और दूसरे कई रेसिपीज इससे बनाए जाते हैं। बच्चे यदि रेगुलर जैम के टेस्ट से उब गए हैं, तो उनके लिए आप करौंदा से टेस्टी जैम बना सकती हैं। करौंदा से बनने वाली ये जैम खाने में बेहद टेस्टी लगती है और बहुत ही कम समय में बनकर तैयार हो जाती है।

करौंदा जैम Recipe Card

बारिश के दिनों में बनाएं स्वादिष्ट करौंदा जैम

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Chanchal Singh Thakur

Ingredients

  • 250 ग्राम करौंदा
  • 25 ग्राम चीनी
  • गर्म पानी
  • फूड कलर ऑप्शनल
  • 2 चम्मच देसी घी

Step

  1. Step 1:

    करौंदा के बीज को निकालकर साफ कर लें और इसे एक पैन में घी डालकर भून लें।

  2. Step 2:

    जब करौंदा सॉफ्ट हो जाए तो उसमें चीनी और फूड कलर मिलाएं और कुछ देर ऐसे ही पकाएं।

  3. Step 3:

    जब चीनी पिघल जाए तो मैसर से मैस करें और कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

  4. Step 4:

    इसे जार में डालकर स्टोर करें आपका करौंदा जैम खाने के लिए तैयार है।

वैसे देखा जाए तो यह दुर्लभ फल की श्रेणी में आती है, जो मात्र एक से डेढ़ महीने ही मार्केट में उपलब्ध होती है। करौंदा में पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होती है। कच्चे करोंदे का अधिक सेवन हमारे सेहत के लिए ठीक नहीं है। इसके अधिक सेवन से गले में खराश और सर्दी बुखार की समस्या हो सकती है। ये तो रही करौंदे की बात चलिए बिना देर किए जानते हैं करौंदा जैम बनाने की विधि।

करौंदा जैम बनाने की विधि

karonda jam recipe

  • करौंदे को पहले साफ पानी से धो लें और काटकर उसके बीज को अलग करें और एक बार फिर धोकर साफ कर लें।
  • अब करौंदे (करौंदा की चटनी) को भूनने के लिए एक पैन में घी डालकर उसे भून लें ताकि उसमें घी का स्वाद आए और अच्छे भूनकर उसका खट्टापन कम हो।
  • भूनने के बजाए आप इसे गर्म पानी में 10-15 मिनट के लिए उबाल भी सकती हैं।
  • जब करौंदा मुलायम हो जाए तो पानी अलग कर लें या घी में भूनें हैं तो कोई जरूरत नहीं है।
  • अब पैन में करौंदा डालें और उसमें चीनी डालकर सभी को साथ में पिघलने दें।
  • अब अपना मन चाहा फूड कलर ऐड करें इससे जैम दिखने में बेहद अच्छा दिखता है।
  • जब चीनी (चीनी के विकल्प) और करौंदा अच्छे से पक जाए तो इसे कलछी या मैसर से मैस करें और कुछ देर के लिए छोड़ दें।
  • ठंडा होने के बाद इसे खाने के लिए सर्व करें और बचे हुए जैम को जार में पैक कर स्टोर करें। 

इसे भी पढ़ें: यह है भारतीय खट्टा फल, जो मात्र दो महीने के लिए बाजार में मिलता है 

 

ये रही जैम बनाने की बेहद आसान विधि अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।