गर्मियों में बच्चों घर पर बनाकर पिलाएं ठंडा-ठंडा स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक

गर्मियों में ठंडा-ठंडा मिल्कशेक पीने की बात ही कुछ और होती है। मार्केट में मिलने वाले मिल्कशेक के बदले घर पर ही अपने बच्चों को बनाकर पिलाए ठंडा-ठंडा स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक। तपती गर्मी में अगर कुछ ठंड पीने को मिल जाए तो उस टाइम जान में जान आ जाती है। अगर आपको स्ट्रॉबेरी बहुत पसंद है या फिर आपके बच्चों को इसका टेस्ट बहुत ज्यादा पसंद आता है तो आप उन्हें स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक बनाकर पिला सकती हैं। स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक हेल्दी भी होता है और गर्मियों में इसे पीना का मजा ही कुछ और होता है। कई लोगों को स्ट्रॉबेरी समूदी, मिल्कशेक, जूस और केक आदि बहुत पसंद आते हैं। अगर चाहें तो इसमें आइसक्रीम भी डाल सकती हैं।

- रसीली स्ट्रॉबेरी अपनी दिलकश खुशबू और स्वाद के कारण वर्ल्ड का सबसे ज्यादा पॉपुलर फ्रूट माना जाता है। इसका कई रूपों में उपयोग किया जाता है। स्ट्रॉबेरी ना केवल टेस्ट में ही लाजवाब होती है बल्कि इसके कई हेल्थ benefits भी होते हैं।
- स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी होता है जो कि आपके दिनभर की विटामिन सी की कमी को पूरा करती है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व होता है जो कि आंखों को मोतियाबिंद से बचाता है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम होता है जो कि हार्ट अटैक और स्ट्रोक के रिस्क को कम करता है।
- अगर आपको स्ट्रॉबेरी बहुत पसंद है या फिर आपके बच्चों को इसका टेस्ट बहुत भाता है तो आप उन्हें स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक बना कर पिला सकती हैं। स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक हेल्दी भी होता है और गर्मियों में इसे पीना का मजा ही कुछ और होता है।
Read more: गर्मियों में घर पर कैसे बनाएं सत्तू का शरबत
स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक बनानी की सामग्री
- 10 से 12 स्ट्रॉबेरी
- 2 कप ठंडा दूध
- स्वादानुसार चीनी
- 2 से 3 आइस क्यूब

स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक बनानी की रेसिपी
- सबसे पहले आप सारी स्ट्रॉबेरी को छोटे टुकड़ों में काट लीजिए और फिर एक मिक्सर में दूध, स्ट्रॉबेरी, चीनी और आइस क्यूब को ब्लेंड कर लीजिए।
- फिर इसे एक बार चेक कर लें और देखें कि चीनी सही मात्रा में मिली है या नहीं।
- अब इसे एक बड़े से गिलास में निकाले और ऊपर से स्ट्रॉबेरी की स्लाइस सजा दें।
अब इसे तपती गर्मी से राहत देने के लिए खुद भी पीए और अपनी फैमली को भी सर्व करें।
Tips
आप चाहें तो स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक बनने के बाद इसमें आइसक्रीम भी एड कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।