Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:31 AM IST

गर्मियों में ये स्‍पेशल चटनी बनाकर खाएंगी तो खाने का स्‍वाद हो जाएगा डबल

अगर आप पुरानी तरह की चटनी खा-खाकर बोर हो गई हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो इस आर्टिकल में बताई चटनी जरूर ट्राई करें।  
Updated:- 2021-04-20, 09:55 IST
summer special chutney main

चटनी के साथ खाने का स्‍वाद डबल हो जाता है। अगर सब्‍जी मनपसंद न भी हो लेकिन चटपटी चटनी साथ में हो तो भी खाना टेस्‍टी लगने लगता है। इसलिए रेसिपी ऑफ द डे में हम आपको एक स्‍पेशल चटनी बताने जा रहे हैं जो विशेष रूप से गर्मियों में बनाई जाती है। यह चटनी बहुत ही अलग तरह की है लेकिन खाने में बेहद टेस्‍टी है। यह चटनी सिर्फ एक बार बनाकर देखिए, मुझे यकीन है आप पुरानी सारी चटनी को छोड़कर रोजाना सिर्फ यही चटनी बनाएंगी। यह चटनी इतनी स्वादिष्‍ट है कि इसका स्‍वाद जुबां पर बना रहता है। आइए इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में जानें।

स्‍पेशल चटनी Recipe Card

गर्मियों में ये स्‍पेशल चटनी बनाकर खाएं

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Appetisers
Calories: 40
Cuisine: Indian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • प्‍याज- 3 बड़े
  • कच्‍चा आम- 1 छोटा
  • लहसुन- 4 कली
  • साबुत लाल मिर्च- 8-10
  • नमक- स्‍वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    चटनी बनाने के लिए सारी चीजों को धोकर छील लें।

  2. Step 2:

    फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

  3. Step 3:

    अब साबुत मिर्च को कुछ देर के लिए उबाल लें।

  4. Step 4:

    फिर मिक्‍सी की जार में सभी चीजों को मिक्‍स करके पीस लें।

  5. Step 5:

    आपकी टेस्‍टी चटनी तैयार है। आप इस चटनी को जरूर ट्राई करें।

बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले प्‍याज को अच्‍छी तरह से छीलकर धो लें। साथ ही आम को भी काटकर धो लें। आपको प्‍याज इतनी ही मात्रा में लेना है लेकिन आप खट्टेपन के हिसाब से आम की मात्रा कम या ज्‍यादा कर सकती हैं।

onion for chutney inside

  • फिर सारे प्‍याज को लंबाई में काट लें और आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर लहसुन की कलियों को भी छिलकर धो लें।
  • अब साबुत मिर्च को लेकर उसके टुकड़े कर लें और इसे किसी बाउल में डालकर इसमें थोड़ा पानी डाल लें। पानी इतना होना चाहिए कि मिर्च अच्‍छी तरह से पानी में डूब जाए। फिर इसे 1 या 2 मिनट के लिए उबाल लें। उबालने से मिर्च सॉफ्ट हो जाएगी। इससे चटनी का रंग बहुत अच्‍छा आता है। गैस को बंद करके इसे ठंडा होने दें।

raw mango inside

  • फिर मिक्‍सी का जार लेकर उसमें लाल मिर्च, कच्‍चा आम, लहसुन और नमक डालकर इसे पीस लें। इसे आपको दरदरा पीसना है। फिर इसमें प्‍याज डालकर पीस लें। इसे भी आपको बारीक नहीं पीसना है। आपकी चटनी तैयार है।
  • इसे आप सिंपल खाने के साथ खाएंगी तो आपके खाने का स्‍वाद दोगुना हो जाएगा। आप भी गर्मियों की इस स्‍पेशल चटनी को बनाकर जरूर ट्राई करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।