Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:30 AM IST

साउथ इंडियन स्टाइल में इन्डो-चाइनीज चिल्ली अप्पम बनाना सीखें

अगर आपको एक साथ चाइनिज़ और साउथ इंडियन खाने का मन करे तो आप क्या खा सकती हैं अगर आप ये सोच रही हैं तो हम आपसे कहेंगे कि आप चिल्ली अप्पम खाइए इसके स्वाद में इंडो चाइनिस दोनों स्वाद आपको एक साथ मिलेंगे। चिल्ली अप्पम बनाने की रेसिपी जानिए।
Updated:- 2018-10-29, 19:01 IST
south indian food chilli appam article

हिंदोस्तान में अगर आप लोगों से खाने का रीव्यू लेंगे तो 90 प्रतिशत से ज्यादा लोग या तो साउथ इंडियन खाने का नाम लेंगे या फिर चाइनिस खाने का। ये दोनों food इंडिया में सबसे ज्यादा मशहूर हैं। लेकिन अगर किसी का दोनों को एक साथ खाने का मन करे तो क्या इससे उनका स्वाद बिगड़ जाएगा। अरे नहीं भई ऐसा नहीं है। स्वाद कैसे बिगड़ेगा बस उसे बनाने का तरीका सही होना चाहिए। आपके स्वाद को ध्यान में रखकर आज हमने सोचा कि आपको ऐसी dish बनाना सीखाते हैं जिसे खाते ही आपको चाइनिस और साउथ इंडियन दोनों खानों का स्वाद मिल जाए। इस रेसिपी का नाम है चिल्ली अप्पम। चिल्ली चाइनिस खाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला शब्द है तो अप्पम साउथ इंडियन dish का नाम है। अब आप इतना तो समझ ही गई होंगी कि चिल्ली अप्पम अगर दोनों को जोड़कर बनाया गया नाम है तो इनका स्वाद भी दोनों तरह का होगा। आप घर में चिल्ली अप्पम कैसे बनाएं इसे बनाने की आसान रेसिपी आपको बता रहे हैं। इसे पढ़ने के बाद आप इसे घर पर एक बार तो जरूर बनाएंगी। आइए आपको बताते हैं कि चिल्ली अप्पम बनाने के लिए आपको क्या सामग्री चाहिए और इसे कैसे बनाना है। 

south indian food chilli appam

Image Courtesy: sharmiskitchen/Wordpress.com

इंडो-चाइनिज़ खाने की वैसे तो कई रेसिपी हैं जिनके बारे में हम आपको आगे भी बताएंगें लेकिन अभी आप चिल्ली अप्पम की रेसिपी नोट करें। 

चिल्ली अप्पम बनाने की सामग्री 

  • इडली बैटर- 2 कप
  • शिमला मिर्च- 2 कटी हुई
  • हरा धनिया- 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • तेल- 2 चम्मच
  • अदरक- 1 इंच टुकड़ा (लम्बे पतले टुकड़े काट लीजिये)
  • टोमॅटो सॉस- 2 चम्मच
  • सोया सॉस- 1/2 चम्मच
  • चिल्ली सॉस- 1/2 चम्मच
  • सिरका- 1 चम्मच
  • नमक- 1 चम्मच या स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच

चिल्ली अप्पम बनाने की विधि 

  • चिल्ली अप्पम बनाने के लिए सबसे पहले आपको इडली बनानी है इसके लिए आप इडली बैटर में नमक मिलाकर इसे अच्छे से फेंट लें। 
  • जिस तरह से इडली बनायी जाती है उसी तरह से सांचे में डालकर आप इसे बना लें। यानि सांचे में तेल लगाएं मिश्रण डालें और फिर आप इसे पकने के लिए रख दें। 
  • अब आप इस इडली को तेल में deep fry कर लें। जब इडली दोनों तरफ से ब्राउन हो जाए तो आप इसे बाहर निकालकर एक प्लेट में र ख लें। 
  • आप चाहें तो इडली को deep fry करने की जगह dry roast भी कर सकती हैं। 

south indian chilli appam 

Image Courtesy: masterchefmom/Blogspot.com

  • अब आप शिमला मिर्च के बीज निकाल कर उसे छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें अब आप एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें तेल डालें जब तेल गर्म हो जाए तब आप इसमें बारीक कटा हुआ अदरक, शिमला मिर्च डालकर इसे धीमी आंच पर ढककर 1-2 मिनट के लिए पकने दें। 
  • अब आप इसमें टोमॅटो सॉस, नमक, चिल्ली सॉस, सिरका, सोया सॉस, लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। 
  • अब इसमें अप्पम यानी deep fry की हुई इडली डाल कर अच्छे से मिक्स करते हुए पका लीजिए और थोडी़ सी ताजा क्रस्ड काली मिर्च डाल कर मिला लीजिए. 

चिल्ली अप्पम बनकर तैयार है इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए और हरे धनिये से सजाते हुए गरमा गरम परोसिये और खाइये। 

अब आप ये वीडियो देखिए जिसमें वर्ल्ड फेमस शेफ आपको perfect cooking के टिप्स दे रहे हैं। 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।