Cooking Tips: महिलाओं की कुकिंग को आसान बना देंगे ये 7 बेस्ट किचन टिप्स

लगभग हर महिला चाहती हैं कि उन्हें किचन क्वीन माना जाए। यूं तो ज्यादातर महिलाएं अच्छा खाना बना लेती हैं, लेकिन आजकल की महिलाओं को घर और ऑफिस की दोहरी जिम्मेदारी निभानी होती हैं और इस जिम्मेदारी के चलते उनके पास किचन में देने के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं होता है। उन्हें किचन से जुड़ी कुछ स्पेशल कुकिंग टिप्स की जानकारी होना जरूरी है जिससे उनका काम आसान हो जाए। जी हां महिलाओं को किचन के कामों में बहुत सी ऐसी छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए आज हम महिलाओं के लिए कुछ स्पेशल कुकिंग टिप्स लेकर आए हैं जो उनके काम को तो आसान बनाएंगे ही बल्कि उन्हें दूसरों से बेहतर भी बनाएंगे।
कीड़ों की समस्या
किचन में रखे हुए सूखे अनाज में बहुत जल्दी कीड़े पड़ने लगते है। यह समस्या गर्मी और बरसात के दिनों में बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए नीम के पत्तों को अनाज वाले डिब्बे में रख दें। इससे कीड़े की समस्या नहीं होगी। सब्जियों में कीड़े की समस्या से बचने के लिए सब्जी बनाने से पहले उसे काटकर नमक के पानी में कुछ देर के लिए भिगो दें। इससे सारे कीड़े बाहर निकल जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: बच्चों के लिए पास्ता बनेगा बेहद टेस्टी अगर ये छोटे-छोटे टिप्स आजमाएंगी
चिपचिपाहट की समस्या
ज्यादा दिन पनीर रखने से वह चिपकने लगता है। पनीर को चिपकने से रोकने के लिए इसमें थोड़ा-सा तेल लगाकर रख दें, इससे पनीर का चिपकना कम हो जाएगा। भिंडी की चिपचिपाहट दूर करने के लिए उसे धोकर कपड़े के ऊपर डालकर थोड़ी देर के लिए सूखने के लिए रख दें।
छिलका उतारने में परेशानी
अगर आप लहसुन को पानी में 15 मिनट के लिए भिगोकर रख देती हैं, तो लहसुन को छिलते समय इसका छिलका आसानी से उतर जाता है। इसी तरह बैंगन को भुनने के लिए रखने से पहले इसपर थोड़ा तेल लगा दें। इसका छिलका जल्दी उतर जाता है। इसके अलावा अगर प्याज काटते वक्त आपकी आंखों से आंसू आते हैं, तो प्याज काटने से 10 मिनट पहले इसे पानी में भिगोकर रख दें। ऐसा करने से आपको प्याज कटाते समय रोना नहीं पड़ेगा।
ड्राईफ्रूट्स को काटने की परेशानी
अगर आपको खीर या कुल्फी बनाने के लिए ड्राईफ्रूट्स को काटकर इस्तेमाल करना हैं लेकिन इसे काटने में आपको परेशानी होती हैं तो एक घंटे पहले इन्हें फ्रीज में रख दें। फ्रीज से निकालकर आप इन्हें आसानी से काट सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: कुकिंग टिप्स जो बनाएंगें आपको किचन queen
फ्राई करना भी है बड़ा काम
अगर प्याज को फ्राई करना है लेकिन वह बहुत ज्यादा मात्रा में है, तो उनमें थोड़ी सी चीनी मिला लें। इससे प्याज ना केवल जल्दी फ्राई बल्कि क्रिस्पी भी हो जाएंगे। अदरक का छिलका निकालने के लिए चाकू की बजाय चम्मच का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे अदरक को छीलने में हेल्प मिलेगी और अदरक जल्दी छील जाएगी।
टेस्ट बढ़ाना
बिरयानी या सब्जी का टेस्ट बढ़ाना है तो आप दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपको दही को ग्रेवी या बिरयानी में डालने से पहले अच्छी तरह से फेंटना होगा। साथ ही अगर आप सलाद में प्याज खाना हैं तो कुछ देर पहले प्याज को पानी में भिगो दें। इससे प्याज की कड़वाहट दूर हो जाएगी।
सब्जी का मीठापन दूर करने की समस्या
कई बार आलू मीठा आ जाता है और वह सब्जी को मीठा कर देता है। लेकिन मीठे आलू को 1 घंटा नमक वाले पानी में भिगो कर रखने से आलू की मिठास दूर हो जाती है और आप इसे खाने में इस्तेमाल कर सकती है। नमक का इस्तेमाल सेब के कालेपन को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। साथ ही हरी मिर्च को ज्यादा देर तक फ्रेश रखने के लिए इसकी डंडी को तोड़कर, पोंछकर प्लास्टिक की डिब्बी में रख दें।
इन छोटे-छोटे किचन टिप्स को अपना आप अपनी कुकिंग को बेहद ही आसान बना सकती हैं। तो देर किस बात की आज से ही इन्हें ट्राई करें और किचन क्वीन बन जाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।