Shardiya Navratri 2022: जल्द ही नवरात्रि का आगमन होने वाले हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा करने के बाद अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है।
आमतौर पर कन्या पूजन पर हलवा पूड़ी का भोग लगाया जाता है लेकिन इसके अलावा भी कई सारी चीजों का प्रसाद बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कन्या पूजन पर माता रानी को किस-किस चीज का भोग लगाया जा सकता है।
खीर का लगाएं भोग
कन्या पूजन पर आप खीर का भोग लगा सकते हैं। अच्छी बात ये है कि दुर्गा मां को खीर चढ़ाना बहुत अच्छा माना जाता है। साथ ही अधिकतर कन्याएं भी खीर खुश होकर खाती है। खीर बनाने के लिए आपको चाहिए
- चावल
- दूध
- मावा
- चीनी
ऐसे बनाएं
- सबसे पहले चावलों को कुछ घंटों के लिए भिगो कर रख दें। खीर के लिए हमेशा साबुत चावल का इस्तेमाल करें।
- अब दूध को पतीले में डालकर उबलने के लिए रख दें। दूध के उबलने के बाद पतीले में चावल भी डाल दें। खीर को तब तक पकाएं जब तक चावल गल ना जाएं।
- जब आपको लगे कि चावल गल गए हैं तो पतीले में चीनी और बारीक कटा हुआ मावा डाल दें। अब आपकी खीर तैयार है। खीर बहुत ज्यादा गर्म होती है इसलिए थोड़ी ठंडी करने के बाद ही कन्याओं को दें।
बर्फी से करें कन्याओं को खुश
- दूध
- मावा
- मिल्क पाउडर
- चीनी
ऐसे बनाएं
- बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाही में दूध उबाल लें। जब तक दूध गाढ़ा ना हो तब तक उबाले। इस दौरान दूध को लगातार हिलाते रहे।
- दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं और फिर इसमें मिल्क पाउडर मिला दें। इसके बाद चीनी भी डाल दें। बिल्कुल ताजी और स्वादिष्ट बर्फी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है।
जलेबी
- सूजी
- मैदा
- चाशनी
जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले सूजी और मैदा को अच्छी तरह से मिलाएं और उसमें दही मिक्स कर लें। अब इसमें पानी या दही डालकर घोल तैयार करें। सूजी मिलाकर तैयार की गई जलेबी हमेशा क्रिस्पी बनती है। अब इस घोल को कुछ देर के लिए रख दें और फिर जलेबी तलें। तलने के बाद जलेबी को चाशनी में डाल दें।
इसे भी पढ़ेंःनवरात्रि में कुछ अच्छा खाने का है मन तो बनाएं यह स्नैक्स
मावा
पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाला मावा कन्या पूजन के दौरान भी भोग लगाया जा सकता है। काजू, बादाम से लेकर किशमिश तक आप कुछ भी कन्याओं को भोग लगा सकते हैं।
तो ये थी कुछ चीजें जिन्हें आप कन्या पूजन के दौरान बना सकते हैं। अगर आप नवरात्रि से जुड़ा कोई और सवाल करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Her Zindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों