Sattu Ki Lassi: इस आसान रेसिपी से बनाएं सत्तू की लस्सी, गर्मी के मौसम में होगा ठंडक का एहसास

गर्मियों में ठंडक पाने के लिए हम कई तरीके आजमाते हैं। कई बार चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए हम कुछ ठंडे ड्रिंक पीते हैं। अगर आपको कोई ऐसा ड्रिंक मिल जाए जो आपकी सेहत के लिए भी अच्छा हो और गर्मी में ठंडक का एहसास भी दिलाए तो बात ही क्या है।
गर्मी के मौसम में सत्तू बाहर फायदेमंद होता है और अगर हम इसे ड्रिंक की तरह पिएं तो शरीर को ठंडक मिलती है। आइए आपको बताते हैं सत्तू से तैयार होने वाली लस्सी की आसान रेसिपी के बारे में जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकती हैं। ये लस्सी आपके लिए फायदेमंद भी है और इसे पीने के बाद आपको ठंडक भी महसूस होगी।
सत्तू की लस्सी Recipe Card
सत्तू की लस्सी की रेसिपी
Ingredients
- चने का सत्तू - आधा कप
- पुदीने के पत्ते 8-10
- नीबू - आधा (अगर आप नींबू का रस ले रही हैं तो एक चम्मच )
- हरी मिर्च-1
- भुना पिसा जीरा-आधा चम्मच
- काला नमक - आवश्यकतानुसार
- सफ़ेद नमक-स्वादानुसार
- बारीक कटा प्याज-1
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप पुदीने के पत्तों और हरी मिर्च को बारीक काट लें।
- Step 2:
सत्तू में थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर घोल बना लें। आप इसमें लगभग 1 कप पानी मिलाएं।
- Step 3:
इस घोल में काला नमक, सादा नमक, हरी मिर्च, पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस और भुना-पिसा जीरा पाउडर डाल कर अच्छी तरह से मिला लें।
- Step 4:
ऊपर से कटा हुआ प्याज और पुदीना की पत्तियां मिलाएं। सत्तू की लस्सी तैयार है। गर्मी के मौसम में आप इसका स्वाद उठाएं।
सत्तू की लस्सी बनाने की विधि

- सबसे पहले आप पुदीने के पत्तों को अच्छी तरह से धोकर बारीक काट लें। हरी मिर्च को भी अच्छी तरह से धोने के बाद बारीक काट लें, आप हरी मिर्च की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार घटा या बढ़ा सकते हैं।
- इसके बाद सत्तू में थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर गुठलियां ख़त्म होने तक घोल बना लें। आप इसमें 1 कप पानी मिला दें, अगर आपको ज्यादा पानी वाली लस्सी पीनी है तो आप ज्यादा पानी भी मिल सकती हैं।
- इस घोल में काला नमक, सादा नमक, हरी मिर्च, पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस और भुना-पिसा जीरा पाउडर डाल कर मिला लें।
- इस घोल में ऊपर से कटा हुआ प्याज और पुदीना मिलाएं। सत्तू की लस्सी तैयार है। आप इसे ठंडा करने के लिए इसमें बर्फ के टुकड़े भी मिल सकती हैं।
- गर्मी के मौसम में आप ये ड्रिंक रोज पी सकती हैं और शरीर को ठंडक दे सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और सेहतमंद 'Sattu Milkshake'
Images Credit: Freepik.com, Jagran.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।