Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:36 AM IST

Ragda Patties Recipe: सुबह के नाश्ते में सफेद मटर से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, नोट करें रेसिपी

Ragda Patties Recipe: अगर आप नाश्ते में कुछ अलग बनाना चाहती हैं, तो सफेद मटर का रगड़ा पेटीज बना सकती हैं। नीचे पढ़ें रेसिपी-
Updated:- 2026-02-09, 11:01 IST
Ragda pattice green chutney recipe

Safed Matar Ragda Patties Recipe: रगड़ा पेटिस मुंबई का वो मशहूर स्ट्रीट फूड है जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। यह डिश दो मुख्य हिस्सों का मेल है रगड़ा यानी सफेद मटर की चटपटी करी और पेटिस यानी आलू की कुरकुरी टिक्की। सुबह के नाश्ते के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है क्योंकि यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी पेट भरने वाला भी है। चटपटी चटनी, बारीक सेव और ताजे धनिये से सजी यह डिश घर के बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आती है। इसे बनाना बेहद आसान है। नीचे पढ़ें रेसिपी-

रगड़ा पेटिस रेसिपी Recipe Card

रगड़ा पेटिस बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 45 min
Prep Time: 25 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • 1 कप- पानी
  • 1 चम्मच- कसा हुआ अदरक
  • 1 चम्मच- तेल
  • ⅛ चम्मच- हल्दी पाउडर
  • कद्दूकस किए हुए आलू
  • 3 बड़े चम्मच- कॉर्नस्टार्च
  • 2 चम्मच- कटी हुई हरी मिर्च
  • 2 चम्मच- कसा हुआ अदरक
  • 2 चम्मच- नमक
  • 2 बड़े चम्मच- कटा हुआ हरा धनिया
  • 1 कप- सूखी सफेद मटर

Step

  1. Step 1:

    सफेद मटर को रात भर या 7-8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।

  2. Step 2:

    मटर को साफ पानी से धोकर कुकर में डालकर इसमें ढाई कप पानी, आधा चम्मच हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर 4-5 सीटी आने तक उबालें।

  3. Step 3:

    इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें फिर इसमें जीरा, हींग और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।

  4. Step 4:

    अब उबले हुए मटर इसमें डालकर आराम से चलाएं। अगर मटर ज्यादा गाढ़ी लगें, तो थोड़ा गर्म पानी मिलाएं।

  5. Step 5:

    अब इसे 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें और अंत में थोड़ा हरा धनिया डाल दें। आपका सिंपल रगड़ा तैयार है।

  6. Step 6:

    पेटिस बनाने के लिए 4-5 उबले हुए आलू लें और उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें।

  7. Step 7:

    अब इसमें स्वादानुसार नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, और आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर मिलाएं।

  8. Step 8:

    टिक्कियों को बांधने के लिए इसमें 2-3 चम्मच कॉर्नफ्लोर या ब्रेड का चूरा मिलाएं।

  9. Step 9:

    अब हथेलियों पर थोड़ा तेल लगाकर छोटी-छोटी गोल टिक्कियां बना लें।

  10. Step 10:

    अब टिक्की को तवे पर थोड़ा तेल गरम करें और इन टिक्कियों को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर सेक लें।

  11. Step 11:

    अब इसे एक प्लेट में 2 आलू पेटिस रखें और उसके ऊपर गरमा-गरम रगड़ा डालें।

  12. Step 12:

    फिर इसके ऊपर इमली की खट्टी-मीठी चटनी और हरी तीखी चटनी स्वादानुसार डालें।

  13. Step 13:

    ऊपर से बारीक कटा हुआ प्याज, थोड़ा सा चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और काला नमक छिड़कें।

  14. Step 14:

    आखिर में बारीक सेव और कटा हुआ हरा धनिया डालकर इसे सर्व करें।

रगड़ा पेटिस बनाने की रेसिपी (Ragda Patties Recipe)

Ragda Patties Recipe

  • सफेद मटर से आप रगड़ा पेटिस बना सकती हैं। इसके लिए एक कप सफेद मटर को रात भर या 7-8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
  • फिर मटर को साफ पानी से धोकर कुकर में डालें। इसमें ढाई कप पानी, आधा चम्मच हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर 4-5 सीटी आने तक उबालें।
  • इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें फिर इसमें जीरा, हींग और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
  • अब उबले हुए मटर इसमें डालकर आराम से चलाएं। अगर मटर ज्यादा गाढ़ी लगें, तो थोड़ा गर्म पानी मिलाएं।
  • अब इसे 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें और अंत में थोड़ा हरा धनिया डाल दें। आपका सिंपल रगड़ा तैयार है।
  • पेटिस बनाने के लिए 4-5 उबले हुए आलू लें और उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें।
  • अब इसमें स्वादानुसार नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, और आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर मिलाएं।
  • टिक्कियों को बांधने के लिए इसमें 2-3 चम्मच कॉर्नफ्लोर या ब्रेड का चूरा मिलाएं।
  • अब हथेलियों पर थोड़ा तेल लगाकर छोटी-छोटी गोल टिक्कियां बना लें।
  • अब टिक्की को तवे पर थोड़ा तेल गरम करें और इन टिक्कियों को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक मध्यम आंच पर सेक लें।
  • अब इसे एक प्लेट में 2 आलू पेटिस रखें और उसके ऊपर गरमा-गरम रगड़ा डालें।
  • फिर इसके ऊपर इमली की खट्टी-मीठी चटनी और हरी तीखी चटनी स्वादानुसार डालें।
  • ऊपर से बारीक कटा हुआ प्याज, थोड़ा सा चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और काला नमक छिड़कें।
  • आखिर में बारीक सेव और कटा हुआ हरा धनिया डालकर इसे सर्व करें।

रगड़ा पेटिस बनाने की रेसिपी

इसे भी पढ़ें- Recipe Of The Day: जब समझ न आए कोई सब्जी, तो फटाफट बना लें प्याज की ये डिश; ये रही रेसिपी

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।