Sat Oct 10, 2026 | Updated 10:59 PM IST

इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं टिंडे की टेस्टी सब्जी और खाने का लें भरपूर मज़ा

अगर आप टिंडे की सब्जी की नई रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं, तो इस आसान तरीके से टिंडे की सब्जी बनाकर खाने का मज़ा उठा सकती हैं। 
Updated:- 2021-06-07, 10:58 IST
tinda curry MAIN

गर्मियों के मौसम में कई सब्जियों का स्वाद लाजवाब होता है। ऐसी ही सब्जियों में से एक है टिंडा। इस मौसम में टिंडा बाजार में बहुतायत में मिलता है और ये स्वाद से भरपूर होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसकी सब्जी बड़ों के साथ बच्चों को भी लजीज़ लगती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं टिंडा की सब्जी की ऐसी आसान रेसिपी जिससे आप मिनटों में इसकी स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर सकती हैं और खाने का भरपूर मज़ा भी उठा सकती हैं।

टिंडे की सब्जी Recipe Card

टिंडे की सब्जी की आसान रेसिपी

★★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 30 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 90
Cuisine: Indian
Author: Samvida Tiwari

Ingredients

  • टिंडा -4 या 250ग्राम
  • टमाटर-4
  • लहसुन की कलियां -8-10
  • हरी मिर्च-3-4
  • अदरक का टुकड़ा-1 इंच
  • हरी धनिया- 1 कप
  • हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच
  • लाल
  • मिर्च पाउडर-1 चम्मच
  • धनिया पाउडर-2 चम्मच
  • जीरा-1 चम्मच
  • तेल- 7-8 चम्मच या आवश्यकतानुसार
  • नमक- स्वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले टिंडे छीलकर अच्छी तरह से धो लें। टिंडे से बीज अलग करके इन्हें 2 टुकड़ों में काटें।

  2. Step 2:

    हरी मिर्च, प्याज, लहसुन और अदरक को काटकर मिक्सर में पेस्ट तैयार करें और अलग रख लें।

  3. Step 3:

    टमाटर को मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। कढ़ाई में तेल डालकर गरम होने दें और उसमें जीरा और सूखे मसाले डालें।

  4. Step 4:

    प्याज की प्यूरी डालें और पकने दें। अच्छी तरह पाक जाने पर टमाटर की प्यूरी मिक्स करें।

  5. Step 5:

    प्यूरी अच्छी तरह पकने पर इसमें टिंडे डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और पकने दें।

  6. Step 6:

    आवश्यकतानुसार पानी डालें और 10 मिनट तक पकाएं। सब्जी तैयार है, गर्मागर्म सर्व करें और इसका स्वाद उठाएं।

बनाने का तरीका

  • टिंडा की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले टिंडे छीलकर अच्छी तरह से धो लें। टिंडे से बीज अलग करके इन्हें 2 टुकड़ों में काटें।
  • यदि टिंडे आकार में छोटे हैं, तो इन्हें साबुत ही रहने दें। सभी टिंडों में नमक लगाकर छोड़ दें।

tinda curry recipe

  • हरी मिर्च, प्याज, लहसुन और अदरक को काटकर मिक्सर में पेस्ट तैयार करें और अलग रख लें। अब टमाटर को मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • गैस ऑन करें और कढ़ाई में तेल डालकर गरम होने दें। तेल जब अच्छी तरह से गरम हो जाए उसमें जीरा डालें। जीरा अपना रंग बदलकर ब्राउन होने लगे तब उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर हल्का से भूनें और इसमें प्याज की प्यूरी मिक्स करें।
  • प्याज की प्यूरी को अच्छी तरह से पकने दें। जब ये तेल छोड़ने लगे तब इसमें टमाटर की प्यूरी मिक्स करें और अच्छी तरह से पकने दें। इसमें आवश्यकतानुसार नमक मिलाएं।
  • जब टमाटर की प्यूरी से तेल अलग होने लगे तब इसमें एक -एक करके टिंडे डालें और अच्छी तरह से मसाले मिक्स कर दें। धीमी गैस पर ढककर थोड़ी देर के लिए टिंडे पकने दें।
  • लगभग 10 मिनट बाद कढ़ाई का ढक्कन हटाकर टिंडे चेक करें ये मुलायम हो जाएंगे। इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें और धीमी गैस पर ही पकने दें।
  • 10 मिनट बाद टिंडे अच्छी तरह से पक जाएंगे, गैस बंद कर दें और सब्जी को हरी धनिया से गार्निश करें। गरमा-गरम रोटी या चावल के साथ इसका स्वाद उठाएं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।