इस बार ट्राई करें चुकंदर और दही से बनी हेल्दी डिप, जानें रेसिपी

स्नैक्स और पिज्जा जैसे फास्ट फूड्स के साथ डिप सर्व की जाती है। डिप कई चीजों से बनती है। अगर आप हेल्दी के साथ-साथ टेस्टी डिप का स्वाद लेना चाहती हैं तो चुकंदर और दही से डिप बना सकती हैं। चलिए शेफ कुणाल कपूर से जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
बनाने का तरीका
View this post on Instagram
- सबसे पहले एक बड़ा सा बर्तन लें और इसके ऊपर छलनी रख दें।
- अब छलनी में 1/½ कप दही डालें और इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
- आधे घंटे बाद दही को एक बाउल में डाल दें।
- अब दही में 2 चम्मच चुकंदर प्यूरी, ½ काला नमक, ½ भुना जीरा,½ चम्मच काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, थोड़ी सी हरी मिर्च और हरा प्याज डालें।
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
चुकंदर और दही से बनी डिप की रेसिपी Recipe Card
चलिए जानते हैं कैसे बनाई जाती है चुकंदर से डिप।
Ingredients
- 1/½ कप दही
- 2 चम्मच चुकंदर प्यूरी
- 2
- चम्मच सरसों के दाने
- 2 चम्मच हरा प्याज
- ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच तेल
- ½ चम्मच हींग
- ½ काला नमक
- 1 ½ भुना जीरा
- 2 चम्मच उड़द दाल
- थोड़ी सी हरी मिर्च
- थोड़ा सा करी पत्ते
Step
- Step 1:
सबसे पहले दही को छलनी में आधे घंटे तक छानने के लिए रख दें।
- Step 2:
अब दही में चुकंदर प्यूरी के साथ सभी मसाले डालें।
- Step 3:
डिप में तड़का लगाने के लिए 2 चम्मच गर्म तेल में 2 चम्मच सरसों के दाने, ½ चम्मच हींग, 2 चम्मच उड़द दाल और 5-7 करी पत्ते को भून लें।
- Step 4:
अब चुकंदर और दही के मिक्सचर में यह तड़का मिलाएं।
- Step 5:
अब डिप को हरे प्याज से गार्निश करें।
- Step 6:
लीजिए बन गई आपकी टेस्टी और हेल्दी डिप।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में स्नैक्स के साथ बनाएं यह डिप्स
- पैन में 2 चम्मच तेल को गर्म करें।
- अब इसमें 2 चम्मच सरसों के दाने, ½ चम्मच हींग, 2 चम्मच उड़द दाल और 5-7 करी पत्ते का तड़का लगाएं। (चीज़ डिप रेसिपी)
- अब इसे चुकंदर और दही के मिश्रण में डालें।
- हरे प्याज से डिप को गार्निश करें।
- लीजिए तैयार आपका चुकंदर और दही से बना डिप।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।