शेफ कुणाल कपूर से सीखें घर पर रेस्तरां जैसी अमृतसरी फिश फ्राई बनाने का तरीका

नॉन-वेज खाने के शौकीनों के लिए आज हम एक बार फिर नई रेसिपी लेकर हाजिर हुए हैं। इस दफा जो रेसिपी लेकर आए हैं, वो फिश की स्वादिष्ट रेसिपी है। फिश खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद आवश्यक पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन और ओमेगा 3 फैटी एसिड आपकी सेहत को तंदुरुस्त बनाते हैं। इसे खाने से न केवल शरीर बल्कि दिमाग भी तेज और मजबूत होता है। यह आपके बालों, त्वचा, रक्तचाप, दिल की सेहत, आंखों आदि को फायदा पहुंचाती है, इसलिए अपने आहार में फिश शामिल करने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं।
अमृतसरी फिश फ्राई Recipe Card
अगर आप भी रेस्तरां जैसी अमृतसरी फिश फ्राई बनाना चाहती हैं, तो हमारी इस रेसिपी को फॉलो करें।
Ingredients
- फिश-300 ग्राम
- दो चम्मच नींबू का रस
- एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक चम्मच बेसन
- एक चम्मच मैदा
- हींग
- एक चम्मच अजवाइन
- स्वादानुसार नमक और चाट मसाला
- तलने के लिए तेल।
Step
- Step 1:
फिश में नमक, हींग और नमक डालकर मिला लें। अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च, बेस और मैदा डालकर मिला लें और 30 मिनट के लिए अलग रख दें।
- Step 2:
एक पैन में फिश तलने के लिए तेल गर्म करें। अब फिश को एक-एककर इसमें डालें और तेज आंच पर पांच मिनट तक चलाएं।
- Step 3:
फिश को तेल से अलग निकाल लें। फिर एक बार उसी तेल को गर्म करें और अब फिश को सुनहरा भूरा होने तक फिर से धीमी आंच में पकाएं।
- Step 4:
आपकी अमृतसरी फिश फ्राई तैयार है। इसमें चाट मसाला और नींबू डालकर, हरी चटनी के साथ सर्व करें।
कुछ लोग फिश इसलिए नहीं खाते क्योंकि उनमें कांटे होते हैं। अगर आप भी फिश सिर्फ इस कारण से नहीं खा पाती, तो हम आपको जो रेसिपी बताने वाले हैं, उसमें कांटे होते ही नहीं। फिश की इस रेसिपी को बनाने के लिए बोनलेस फिश का उपयोग किया जाता है। इस रेसिपी को अमृतसरी फिश फ्राई कहते हैं और यह कैसे बनाई जाती है, आप भी जानें।
बनाने का तरीका

Image Credit : chefkunalkapoor.com
- आप बाजार से बोनलेस फिश या फिले फिश ला सकती हैं। इसे अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। ध्यान रखें कि यह बराबर इंच में कटी हुई हो अगर आप चाहें तो अपने हिसाब से पीस रख सकती हैं।
- फिश को इसके बाद एक प्लेट में रखें और उसमें नमक, हींग, और अजवाइन डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिश मिक्स करते हुए उसे तेजी से न दबाएं, बल्कि हल्के हाथों से चीजों को मिक्स करें।
- अब इसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें फिर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच बेसन और एक चम्मच मैदा डालकर फिर से हल्के हाथों से मिक्स कर लें। जब फिश के पीसेस में एक थिन लेयर चढ़ जाए, तो इसे लगभग 30 मिनट के लिए अलग रख दें।
- हमें इस फिश को दो बैच में फ्राई करना होगा, इसलिए पहले एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। अब इसमें फिश डालकर 5-7 मिनट के लिए तेज आंच पर चलाएं। अभी फिश को गोल्डन ब्राउन नहीं करना है।
- अब अगले बैच में फिर उसी तेल को गर्म करें और उसमें फिश के पीसेस डाल दें। अब इन्हें सुनहरा भूरा होने तक धीमी आंच पर रखकर पकाएं। जब फिश में रंग आ जाए, तो उसे निकालकर एक प्लेट में सजा लें। ऊपर से चाट मसाला और नींबू डालकर, हरी चटनी के साथ सर्व करें।
- देखा अमृतसरी फिश बनाना कितना आसान है। इसमें न आपको ज्यादा मसाले चाहिए होते हैं और न ही ज्यादा वक्त लगता है। इसे घर पर जरूर बनाएं हमें यकीन है यह आपके बच्चों को भी बेहद पसंद आएगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।