घर पर बनाएं टेस्टी फालसे की चटनी, जानें रेसिपी

गर्मी के मौसम में फालसे का अधिक सेवन किया जाता है। कई लोग फालसे में चाट मसाला डालकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी फालसे की चटनी का स्वाद चखा है? दाल-चावल, सब्जी या किसी अन्य व्यंजन के साथ भारतीय लोग चटनी को बड़े चाव के साथ खाना पसंद करते हैं। खासकर, अगर कुछ अलग और टेस्टी चटनी मिल जाए तो फिर कोई खाने के लिए माना भी नहीं करता है। ऐसे में आज रेसिपी ऑफ़ डे में हम आपको फालसे की स्वादिष्ट चटनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप आसानी से बना सकती हैं। आइए जानते हैं।
फालसे की चटनी Recipe Card
इस आसान विधि से घर पर बनाएं फालसे की चटनी।
Ingredients
- फालसा-250 ग्राम
- चीनी-1 चम्मच
- इमली का पानी-1 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- सिरका-1/2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी और फालसे को डालकर कुछ देर पका लें।
- Step 2:
फालसे नरम हो जाए तो किसी बर्तन में निकालकर कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें।
- Step 3:
ठंडा होने के बाद मिक्सर में डालकर महीन पीस लें।
- Step 4:
अब इसे फिर से एक पैन में डालकर गर्म करें। गर्म होने के बाद इसमें चीनी, नमक और सिरका को डालकर कुछ देर पका लें।
- Step 5:
आखिरी में लाल मिर्च पाउडर और इमली के पानी को डालकर मिक्स करें और गैस को बंद कर दें।
- Step 6:
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- फालसे की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी और फालसे को डालकर नरम होने तक अच्छे से पकाएं। जब फालसे नरम हो जाए तो आप उसे किसी बर्तन में निकाल लें और कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।(लीची की मदद से बनाएं ये ड्रिंक्स)
- जब फालसे ठंडे हो जाए तो उसे मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें और किसी बर्तन में छानकर निकाल लें। इसके बाद फिर एक अन्य पैन को गर्म करें और उसमें फालसे के पेस्ट को डालकर गर्म करें।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में लीजिए इन बेहतरीन कुल्फी का मजा, जानें रेसिपीज
- जब पेस्ट गर्म हो जाए तो उसमें चीनी के साथ नमक और सिरका को डालकर लगभग 2 मिनट के लिए पका लें। 2 मिनट पकने के बाद उसमें मिर्च पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद चटनी में इमली का पानी मिक्स करने के बाद गैस को बंद कर दें और ठंडा होने के लिए छोड़े दें। ठंडा होने बाद सर्विंग प्लेट में निकाल लें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।