कुछ नया ट्राई करना है तो ओट्स मंचूरियन बनाएं, जानें रेसिपी

भारतीय लोग मंचूरियन खाना खूब पसंद करते हैं। कई लोग तो ऐसे होते हैं कि मंचूरियन का नाम सुनते ही उनके मुंह में पानी आ जाता है। ये व्यंजन दक्षिण-भारत से लेकर उत्तर-भारत और पश्चिम-भारत से लेकर पूर्व-भारत में बेहद ही प्रमुखता से पसंद किया जाता है। लेकिन, हर बार एक ही तरह का मंचूरियन खा-खाकर इंसान बोर भी हो जाता है। ऐसे में अगर आप एक अलग अंदाज़ में मंचूरियन बनाना चाहती हैं, तो आपको इस बार ओट्स मंचूरियन ज़रूर ट्राई करना चाहिए। इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है और इसका एक बार स्वाद चखने के बाद आप बार-बार ट्राई करना चाहेंगी, तो आइए जानते हैं।
ओट्स मंचूरियन Recipe Card
इस आसान विधि से बनाएं ओट्स मंचूरियन।
Ingredients
- ओट्स-100 ग्राम
- प्याज-1 कटा हुआ
- अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच
- लहसुन- पेस्ट 1/2 चम्मच
- पत्ता गोभी-2 चम्मच
- गाजर-1/2
- शिमला मिर्च-1/2
- नमक-स्वादानुसार
- हरी मिर्च-2
- चावल का आटा-1 चम्मच
- सोया सॉस-1 चम्मच
- चिली सॉस-1 चम्मच
- टोमैटो सॉस-1/2 चम्मच
- तेल-1 चम्मच
- सिरका-1/2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले ओट्स को पानी में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- Step 2:
इधर एक बर्तन में सभी सब्जियों को बारीक़ काटकर डालें और साथ में ओट्स और चावल का आटा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- Step 3:
अब इस मिश्रण में से लेकर छोटे-छोटे बॉल्स बना लें। ध्यान रहें बॉल्स अधिक मुलायम नहीं होना चाहिए।
- Step 4:
इसके बाद एक बेकिंग ट्रे लें और उसमें बॉल्स को रखकर लगभग 8-10 मिनट के लिए बेक कर लें। बीच में एक बार उलट-पलट कर ब्राउन होने तक पका लें।
- Step 5:
इधर एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और कुछ हरी सब्जियों को डालकर अच्छे से भून लें।
- Step 6:
अब इसमें सिरका, नमक और सभी सॉस को डालकर कुछ देर पकाने के बाद मंचूरियन बॉल्स को डालकर कुछ देर पका लें।
- Step 7:
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- ओट्स मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले आप ओट्स को पानी में डालकर कुछ देर छोड़ दें और कुछ देर बाद निकालकर किसी बर्तन में रख लें। इसके बाद इसी बर्तन में हरी सब्जियों को बारीक़ काटकर डालें। फिर इसमें हल्का नमक और चावल का आटा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।(बटर चिकन खिचड़ी)
- अब इस मिश्रण में से लेकर मंचूरियन बॉल्स बना लें। ध्यान रहें मंचूरियन बॉल्स अधिक मुलायम नहीं होना चाहिए क्योंकि, बेक करते समय फट भी सकता है। इसलिए बॉल्स थोड़ा हार्ड होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: आप भी घर पर आसानी से बादाम का पाउडर बना सकती हैं, जानिए कैसे
- इसके बाद एक बेकिंग ट्रे लें और उसमें बॉल्स को रखकर लगभग 8-10 मिनट के लिए बेक कर लें। बीच में एक बार उलट-पलट कर ब्राउन होने तक पका लें और किसी बर्तन में निकाल लें।
- इधर एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और कुछ हरी सब्जियों को डालकर अच्छे से भून लें। कुछ देर भूनने के बाद इसमें सिरका, नमक और अन्य सभी सॉस को डालकर कुछ पका लें। कुछ देर पकाने के बाद मंचूरियन बॉल्स और आधा कप पानी डालकर 5 मिनट पका लें और गैस को बंद कर दें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।