Diwali 2023: न दूध न मावा, कम खर्च में बनाएं बेसन की दानेदार बर्फी

बेसन की बर्फी तो आप सभी ने खाई होगी, खाने में सौंधी खुशबू के साथ यह मिठाई बेहद स्वादिष्ट लगती है। मावा और दूध के साथ बनाई जाने वाली बेसन की बर्फी भला किसे पसंद नहीं होगी। बेसन की स्वादिष्ट बर्फी साधारण दिन के अलावा त्योहारों का मजा दोगुना कर देती है। बहुत से लोगों को लगता है कि बेसन की बर्फी मावा और दूध के बिना स्वादिष्ट नहीं लगती होगी। ऐसे में आज हम आपको बेसन के एक खास तरह की बर्फी के बारे में बताएंगे। इस मिठाई को बनाने के लिए आपको घी और दूध पाउडर की जरूरत होगी। इसे बनाना बेहद आसान है और खाने में यह बेहद टेस्टी लगता है।
बेसन की बर्फी Recipe Card
बिना मावा और दूध से बनाएं दानेदार बेसन की बर्फी
Ingredients
- दानेदार दरदरा बेसन
- रवा आटा
- चीनी डेढ़ कटोरी
- दूध पाउडर
- 2 कटोरी घी
- आधा चम्मच इलायची पाउडर
- दो बड़े चम्मच ड्राई फ्रूट्स
- केसर
Step
- Step 1:
बर्फी बनाने के लिए दरदरे आटा में घी मिलाकर हल्का पानी डालकर गूंथ लें और मुठिया बनाकर घी में तल लें।
- Step 2:
तले हुए मुठिया को निकालकर पीस लें और फिर से घी में भून लें।
- Step 3:
अब एक तार वाली चाशनी बनाएं और उसमें दूध पाउडर, इलायची पाउडर और केसर मिलाएं ।
- Step 4:
भुने हुए बेसन को डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए सुखा लें और ट्रे में घी लगाकर शिफ्ट करें।
- Step 5:
ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर मनचाहे आकार में काट लें, सर्व करने के लिए बर्फी तैयार है।
बेसन की यह बर्फी खाने में इतनी टेस्टी होती है कि मुंह में जाते ही घुल जाती है और लोगों को भी बेहद टेस्टी लगती है। मीठा खाने वाले लोगों के लिए यह परफेक्ट मिठाई है, जिसे वे कभी भी मीठा खाने का मन करे तो बनाकर खा सकते हैं। इस टेस्टी बेसन की बर्फी को बनाने की बहुत ही आसान विधि आज हम आपको बताएंगे, चलिए जानें इसे बनाने की रेसिपी।
कैसे बनाएं बेसन की दानेदार बर्फी

- बिना मिल्क और मावा के बर्फी बनाने के लिए एक थाली में दरदरा बेसन ले, इस बर्फी को बनाने के लिए चिकना बेसन का उपयोग न करें। दरदरे बेसन से बर्फी दानेदार बनेगी। यदि दरदरा बेसन नहीं है, तो आप उसमें आधी कटोरी सूजी मिक्स करें।
- बेसन में अब 2 चम्मच घी मिलाकर मिक्स करें और थोड़ा पानी डालकर कड़ा गूंथ लें, ताकि बेसन को हाथ में लेने से मुठिया बनने लगे। अब पैन में घी को गर्म करें और बेसन से बनाए हुए सभी मुठिया को घी में डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें।
- अब मुठिया को ठंडा कर तोड़ लें और मिक्सी में पीस लें। अब इसे मोटे या बड़े छेद वाली छन्नी (छन्नी की सफाई कैसे करें) से छान लें। सभी बेसन को पीसकर छान लें ताकि बर्फी दानेदार बने।
- छने हुए मिश्रण को बचे हुए कड़ाही के घी में डालकर 5-7 मिनट के लिए फिर से धीमी आंच में सेक लें और दूसरे बर्तन में निकालकर अलग रखें।
- बर्फी बनाने के लिए चाशनी तैयार करें, इसके लिए एक पैन में चीनी और पानी डालकर एक तार वाली चाशनी बनाएं। चाशनी में एक से दो तार केसर, इलायची पाउडर और मिल्क पाउडर मिलाएं।
- अब इसमें ठंडा किए हुए बेसन मिलाएं और चम्मच से चलाते हुए मिक्स करें। इसे तब तक चलाते रहें जब तक मिश्रण सुख न जाए और बर्फी न बनने लगे।
- अब एक थाली या ट्रे में घी लगाएं और उसमें बर्फी के इस मिश्रण को डालकर बराबर कर लें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश करें। 10-15 मिनट बाद बर्फी को मनचाहे आकार में काट लें और बिना दूध एवं मावा वाले इस स्वादिष्ट बर्फी का आनंद लें।
इसे भी पढ़ें: Diwali Sweets 2023: इस बार दिवाली में मेहमानों को खिलाएं कुछ नया, मुंह मीठा करें इन छत्तीसगढ़ी पकवानों से
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।