चाय के साथ बिस्कुट का एक ऐसा कॉम्बिनेशन है, जिसे हम सभी खाना पसंद करते हैं। चाहे सुबह का ब्रेकफास्ट हो या फिर शाम का स्नैक टाइम, हम अमूमन चाय के साथ बिस्कुट खाते हैं। इतना ही नहीं, हर बार एक अलग टेस्ट का बिस्कुट हमारे चाय के स्वाद को और भी ज्यादा बढ़ा देता है। यही कारण है कि हम अपनी किचन में तरह-तरह के बिस्कुट रखना पसंद करते हैं। लेकिन अगर इन्हें समय से खत्म ना किया जाए तो वे जल्द ही सील जाते हैं। जिसके कारण उन्हें खाने का मन ही नहीं करता है। अमूमन इस स्थिति में हम सॉगी बिस्कुट को बाहर कर देते हैं। इस तरह आपके पैसे यूं ही बर्बाद हो जाते हैं।
हालांकि, अब आपको इन पैसों को बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। भले ही आपके बिस्कुट सील गए हो, लेकिन फिर भी उनकी मदद से कई अलग-अलग रेसिपीज बनाई जा सकती हैं। इस तरह आप अपने टेस्ट को भी एन्हॉन्स कर सकती हैं और सॉगी बिस्कुट को रियूज कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ बेहतरीन रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें सॉगी बिस्कुट की मदद से बनाया जा सकता है।
बनाएं स्मूदी
स्मूदी पीना हम सभी को अच्छा लगता है। खासतौर से, जब चाय या कॉफी से हटकर कुछ पीने का मन करता है तो ऐसे में हम स्मूदी या शेक बनाते हैं। हालांकि, अगर आप अपनी स्मूदी को और भी अधिक डिलिशियस बनाना चाहती हैं तो ऐसे में बिस्कुट को बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप चॉकलेट शेक में एक चम्मच बिस्किट क्रम्ब्स मिलाएं और फिर इससे स्मूदी तैयार करें। जब आप इसे टेस्ट करेंगी तो यह अधिक थिक व बेहद ही डिलिशियस फील होगा।
इसे भी पढ़ेंः क्या आप जानती हैं कुकीज और बिस्कुट के बीच क्या अंतर है?
बिस्कुट से बनाएं डोनट्स
बचे हुए सॉगी बिस्कुट से डोनट्स भी तैयार किए जा सकते हैं। अगर आपके घर में बच्चे अक्सर डोनट्स खाना पसंद करते हैं तो ऐसे में सॉगी बिस्कुट से डोनट्स बनाएं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप बिस्कुट के चूरे और मक्खन को मिलाकर छोटे-छोटे डोनट्स बना लें, फिर उन्हें तेल में दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तलें। ऊपर से आइसिंग डालकर सर्व करें। (क्या आप जानती हैं कुकीज और बिस्कुट के बीच क्या अंतर है?
इसे भी पढ़ेंः होममेड कुकीज का कई गुना बढ़ जाएगा स्वाद, अगर इन टिप्स को करेंगी फॉलो
बनाएं बेक्ड बिस्कुट बाइट्स
यह एक डिफरेंट रेसिपी है, जो आपके टेस्ट बड को एक ट्रीट देगी। इसके लिए आप बिस्कुट को आधे में काटें और उन्हें नॉनस्टिक कुकिंग स्प्रे से स्प्रे की हुई बेकिंग शीट पर रखें। आप इसमें कुछ वेजी मिक्स और सॉस के साथ टॉपिंग करें। साथ ही, चीज़ डालें और 325 डिग्री फेरनहाइट ओवन में 15 मिनट के लिए या गर्म होने तक बेक करें।
आइसक्रीम सैंडविच
गर्मी के दिनों में हम सभी सैंडविच खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप सॉगी बिस्कुट की मदद से आइसक्रीम सैंडविच तैयार करें। इसे बनाना भी बेहद आसान है। आप इससे सॉफ्ट आटा तैयार करने के लिए बिस्कुट, मक्खन, चॉकलेट और दालचीनी को एक साथ मिलाएं। इसे ट्रे में फैलाकर 10 मिनट तक बेक करें। अब इसे काटें और दो बार के बीच में आइसक्रीम का एक स्कूप रखें। अब इसे फ्रीज करें और इसका टेस्ट लें। इस तरह आप एक डिलिशियस आइसक्रीम सैंडविच बनाकर सबको सर्व कर सकती हैं।
तो अब आप भी सॉगी बिस्कुट को इन अलग-अलग तरीकों से सर्व करें।इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik