Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:19 AM IST

Weight Loss के लिए बेस्ट हो सकता है 15 मिनट में बनने वाला ये मूंग दाल सूप

मूंग दाल सूप में काफी हाई प्रोटीन होता है। इसी के साथ, इसमें कई सब्जियों के गुण भी होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी अच्छे होते हैं। 
Updated:- 2020-03-16, 11:24 IST
best moong dal soup recipe

मूंग दाल को पसंद करने वाले कई लोग होते हैं। इसका स्वाद अलग होता है और ये बेहतरीन प्रोटीन का साधन भी होती है। बीमारियों के समय तो ये काफी मददगार साबित हो सकता है। ये इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी काफी अच्छी होती है। ऐसे में क्यों न वजन कम करने के लिए भी मूंग दाल का इस्तेमाल किया जाए?

मूंग दाल का सूप Recipe Card

ये सूप वेट लॉस के लिए बहुत अच्छा है और इससे हाई प्रोटीन डायट मिलेगी।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 2
Level: Low
Course: Soup
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 1/4 कप मूंग दाल
  • 1/2 इंच का अदरक का टुकड़ा किसा हुआ
  • 1 चम्मच घी
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1.5 कप पानी
  • 1/2 कप कटी हुई सब्जियां (गाजर
  • लौकी
  • कद्दू
  • पालक)
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 चुटकी सौंठ
  • 1/2 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/2 चम्मच कस्तूरी मेथी
  • अमचूर पाउडर
  • अजवाइन स्वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले प्रेशर कुकर में घी गर्म करके जीरा भूनें।

  2. Step 2:

    इसके बाद अदरक डालें और उसे थोड़ा सा भूनकर उसमें धुली हुई मूंग दाल डालें।

  3. Step 3:

    अब 3-4 मिनट बाद इसमें सभी सब्जियां डालें और 2 मिनट तक फ्राई करें।

  4. Step 4:

    अब इसमें पानी डालें और 1-2 सीटी लगने तक कुकर में पकाएं।

  5. Step 5:

    जब ये पक जाए तो दाल को मैश कर लें और एकदम पतला कर लें। ध्यान रहे कि इस सूप में सारे मसाले बाद में डालने हैं।

  6. Step 6:

    जब दाल पिस जाए तो एक उबाल लेते हुए मसाले डालें।

  7. Step 7:

    अब इसे गर्म ही सर्व करें। आप चाहें तो धनिया और ब्रेड क्रम्स के साथ गार्निश कर सकते हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।