Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:25 AM IST

घर पर आसानी से बनाएं मूंग दाल चिप्स, जानें रेसिपी

अगर आप भी टेस्टी स्नैक बनाना चाहती हैं तो इस बार मूंग दाल चिप्स ज़रूर ट्राई करें।
Updated:- 2022-04-03, 09:00 IST
moong dal chips easy recipe

अगर शाम की चाय के साथ कुछ टेस्टी खाने को मिल जाए तो फिर अधिक बोलने की ज़रूरत नहीं पड़ती है। वैसे चिप्स चाय के साथ या चाय के बिना भी कई लोग खाना पसंद करते हैं। लेकिन हर बार बाज़ार से ख़रीदा चिप्स ही क्यों खाना। जी हां, जब आप आसानी से घर पर हेल्दी और टेस्टी चिप्स बना सकती हैं तो बार-बार बाज़ार से क्यों खरीदना।

आज इस लेख में हम आपको मूंग दाल चिप्स बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। मूंग दाल चिप्स की रेसिपी बहुत आसान है। इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता और अधिक मेहनत भी करने की ज़रूरत नहीं। आइए जानते रेसिपी के बारे में।

मूंग दाल चिप्स Recipe Card

इस आसान विधि से बनाएं मूंग दाल चिप्स।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 6 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 70
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • मूंग दाल-1 कप
  • गेहूं का आटा-1/2 कप
  • सूजी-2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • तेल-1 कप
  • चाट मसाला-1 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले मूंग दाल को पानी में दो घंटे भिगोकर रखने के बाद पीस लीजिए।

  2. Step 2:

    अब दाल में सूजी और गेहूं का आटा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।

  3. Step 3:

    इसके बाद इसमें अन्य सामग्री को भी डालकर अच्छे से मैश कर लीजिए। इधर के कढ़ाही में तेल गर्म होने के लिए रख दें।

  4. Step 4:

    अब गूंथे आटे में से लेकर लोइयां बना लें और बेलकर चिप्स के आकार में काट लीजिए।

  5. Step 5:

    अब चिप्स को तेल में डालकर डीप फ्राई कर लीजिए।

  6. Step 6:

    अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

बनाने का तरीका

  • मूंग दाल चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को पानी में भिगोकर लगभग 2 घंटे के लिए छोड़ दें। आप चाहें तो रात में ही पानी में डालकर छोड़ सकती हैं।
  • अगले दिन पानी में से मूंग डालकर को छान लीजिए। इसके बाद मूंग दाल को मिक्सर में डालकर महीन पीस लीजिए और किसी बर्तन में निकाल लीजिए। अब इस दाल में नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च, सूजी और गेहूं के आटे को डालकर अच्छे से गूंथ लीजिए।(आलू के चिप्स)

moong dal chips recipe inside

इसे भी पढ़ें: लजीज हांडी मटन का स्वाद चखना है तो दिल्ली की इन जगहों पर पहुंचे

  • सभी सामग्री मिलाकर गूंथने के बाद लगभग 20 मिनट के लिए ऐसे ही रख दें। 20 मिनट बाद आटे में से लेकर छोटी-छोटी लोइयां बना लें और बेल लें और चिप्स के आकार में काट लीजिए।
  • इधर एक कढ़ाही में तेल गर्म होने के लिए रख दें। तेल गर्म होने के बाद चिप्स को डालकर डीप फ्राई कर लीजिए। फ्राई करने के बाद किसी प्लेट में निकाल लीजिए और ऊपर से चाट मसाला डालकर खाने के लिए सर्व करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।