Hari Matar Ka Raita: बूंदी-खीरा छोड़ें! मटर से बनाएं स्वादिष्ट रायता, नोट करें आसान रेसिपी

5 Minute Quick Matar Raita Recipe: दाल-चावल हो या सब्जी-रोटी अगर इसके साथ रायता मिल जाए, तो खाने का स्वाद बढ़ जाता है। अब ऐसे में जब कोई रायता की बात करता है या नाम लेता है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले बूंदी या खीरे का नाम आता है,लेकिन अगर आप अपनी थाली में कुछ नया जोड़ना चाहती हैं, तो मटर का रायता एक बेहतरीन विकल्प है।
सर्दी के मौसम में ताजी हरी मटर आसानी से मिल जाती है, जो न केवल सेहतमंद है बल्कि इसका स्वाद ही अच्छा होता है, जो दही के साथ मिलकर एक जबरदस्त जायका देता है। यह रायता बनाने में जितना आसान है, खाने में उतना ही लाजवाब। इतना ही नहीं बल्कि इसे आ चाहे मेहमानों का स्वागत करना हो या रोज के खाने को खास बनाना, मटर का रायता हर मौके पर फिट बैठता है।
मटर का रायता रेसिपी Recipe Card
मटर का रायता बनाने की रेसिपी
Ingredients
- ताजी मटर- 1 कप (उबली हुई)
- दही- 2 कप (अच्छी तरह फेंटा हुआ)
- हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
- हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
- भुना जीरा पाउडर
- काला नमक
- सादा नमक
- लाल मिर्च पाउडर
- थोड़ा सा तेल या घी
- राई
- करी पत्ता (ऑप्शनल)
- हींग
Step
- Step 1:
रायता बनाने के लिए सबसे पहले मटर को छीलें।
- Step 2:
अब मटर को धुलकर निकालें और इसे उबालें।
- Step 3:
अब गैस की फ्लेम बंद कर मटर को छानकर अलग करें।
- Step 4:
अब आधी मटर को ग्राइंडर में डालकर या मैसर से दरदरा कर लें।
- Step 5:
अब एक कटोरे में दही निकालकर फेंटे।
- Step 6:
फिर इसमें बारीक कटी हुई मिर्च,भुना जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, काला नमक, सादा नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें।
- Step 7:
अब इसमें दरदरी पीसी गई और साबूत मटर को डालकर मिलाएं।
- Step 8:
रायते का स्वाद बढ़ाने के लिए पैन में तेल डालकर गर्म करें और उसमें हींग, राई और करी पत्ता डालें।
- Step 9:
1 मिनट बाद इस तड़के को रायता में डालें और सर्व करें।
मटर का रायता बनाने की रेसिपी (Matar Raita Recipe)

- रायता बनाने के लिए सबसे पहले मटर को छीलें।
- अब मटर को धुलकर निकालें और इसे उबालें।
- इसे उबालते समय बीच-बीच में चेक करते रहे कि यह गले नहीं।
- गैस की फ्लेम बंद कर मटर को छानकर अलग करें।
- अब आधी मटर को ग्राइंडर में डालकर या मैसर से दरदरा कर लें।
- अब एक कटोरे में दही निकालकर फेंटे।
- अगर दही गाढ़ा लग रहा है, तो इसमें थोड़ा सा पानी या दूध मिलाएं।
- फिर इसमें बारीक कटी हुई मिर्च,भुना जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, काला नमक, सादा नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें।
- अब इसमें दरदरी पीसी गई और साबूत मटर को डालकर मिलाएं।
- रायते का स्वाद बढ़ाने के लिए पैन में तेल डालकर गर्म करें और उसमें हींग, राई और करी पत्ता डालें।
- 1 मिनट होने के बाद अब तैयार इस तड़के को रायता में डालें और सर्व करें।
इसे भी पढ़ें- Bathua Raita: सर्दियों में बनाएं बथुवे का टेस्टी रायता, इस तरह स्मोकी फ्लेवर देकर होगा दोगुना स्वाद
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।