Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:34 AM IST

सिर्फ 5 मिनट में बनाएं स्वाद और न्यूट्रिशन से भरपूर राजगीरा मिल्कशेक

हेल्दी और एनर्जेटिक रहने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें एक्सपर्ट की बताई राजगीरा मिल्क शेक रेसिपी। जानें इसे बनाने का तरीका
Updated:- 2020-06-13, 11:21 IST
rajgira milkshake iron rich main

Amaranth या राजगीरा गुणों की खान माना जाता है। ग्रीक में इसका अर्थ है अमर होना। राजगीरा कैल्शियम, प्रोटीन और अमीनो एसिड्स का खजाना होता है। साथ ही यह आयरन और मैग्नीशियम से भी भरपूर है। राजगीरा में विटामिन ए, बी और सी भी पाए जाते हैं। अक्सर व्रत के समय में राजगीरा का सेवन किया जाता है, क्योंकि यह काफी ज्यादा एनर्जी देने वाला माना जाता है, लेकिन इसके फायदों को देखते हुए इसे रोजमर्रा की डाइट में शामिल करने से जबरदस्त फायदा मिल सकता है। अगर दूध की बात करें तो इसमें ज्यादातर पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर राजगीरा दूध के साथ लिया जाए तो यह हमारी डाइट में कैल्शियम और आयरन की मात्रा बढ़ जाती है। साथ ही इससे शरीर को प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में मिलता है। अच्छी बात ये है कि राजगीरा मिल्कशेक बनाना बेहद आसान है और स्वाद में भी यह काफी अच्छा लगता है। आज 'रेसिपी ऑफ द डे' में हम मुंबई की जानी-मानी न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा मित्तल की स्पेशल राजगीरा रेसिपी के बारे में जानेंगे- 

Rajgira Milkshake Recipe Card

आयरन और कैल्शियम से भरपूर राजगीरा मिल्कशेक लगता है काफी टेस्टी। आज ही ट्राई करें

Vegetarian Recipe
Total Time: 5 min
Prep Time: 2 min
Cook Time: 3 min
Servings: 1
Level: Low
Course: Beverages
Calories: 300
Cuisine: Indian
Author: Saudamini Pandey

Ingredients

  • दूध -200 एमएल
  • राजगीरा लाही - 2 चम्मच
  • गुड़/चीनी/शहद 1-2 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले दूध को उबाल आने तक गर्म करें।

  2. Step 2:

    इसके बाद एक गिलास में दूध डालें और उसमें दो चम्मच राजगीरा लाही मिला लें।

  3. Step 3:

    दूध में मिठास के लिए 2 चम्मच गुड़ या शहद मिला लें। गुड़ और शहद कुदरती मिठास देते हैं। लेकिन अगर आपको चीनी पसंद है तो आप इसमें चीनी मिला सकते हैं। इस मिश्रण को मिला लें और आपकी गरमागरम ड्रिंक सेवन के लिए तैयार है।

शिल्पा मित्तल इस खास रेसिपी के गुणों के बारे में बताती हैं, 

'राजगीरा मिल्कशेक पीने से महिलाएं को सभी जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए, बी और सी पाए जाते हैं। यह ड्रिंक अपनी डाइट में शामिल करने से महिलाएं हेल्दी और एनर्जी से भरपूर रह सकती हैं।'

राजगीरा के फायदे हैं अनेक

राजगीरा में lysine नामक अमीनो एसिड पाया जाता है, जो कैल्शियम एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। चूंकि इसमें दूध से दोगुना कैल्शियम पाया जाता है, इसीलिए इसके नियमित सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस होने की आशंका खत्म हो जाती है। राजगीरा में पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों को हेल्दी बनाए रखता है, साथ ही नाइट ब्लाइंडनेस की प्रॉब्लम भी दूर करता है। इसमें पाया जाने वाला जिंक इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। जिन बच्चों और युवाओं को किसी किस्म की एलर्जी या इन्फेक्शन जल्दी हो जाते हैं, उनके लिए भी यह बहुत फायदेमंद साबित होता है। 

त्वचा और बालों की देखभाल

राजगीरा में पाए जाने वाले विटामिन्स, मिनरल्स, आयरन, फोलेट और सेलेनियम जैसे तत्वों से ग्लोइंग स्किन मिलती है और बाल भी हेल्दी बने रहते हैं। इससे असमय बाल सफेद होने की प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है। 

वेट लॉस में फायदेमंद

राजगीरा फाइबर से भरपूर होता है। इसीलिए यह लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास देता है। यह शुगर एब्जॉर्ब करने की प्रक्रिया को धीमा करता है और इस तरह यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है। साथ ही यह ग्लूटन फ्री है, इसीलिए इसे सभी लोग आराम से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।    

 

राजगीरा के इतने सारे फायदे जानने के बाद आइए जान लेते हैं राजगीरा मिल्कशेक बनाने का तरीका। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।