Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:57 AM IST

घर पर आसानी से बनाएं चिल्ली पनीर मैगी, जानें विधि

आज हम आपके लिए चिल्ली पनीर मैगी की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप आसानी से 10 मिनट में बना सकती हैं।
Updated:- 2021-11-06, 10:05 IST
chilli paneer maggi recipe

मैगी एक ऐसी चीज है जिसे सिर्फ कुछ ही मिनट में बनाया जा सकता है। इसलिए जब भी लोगों का कुछ फूडी खाने का मूड होता है, तो ज्यादातर लोग मैगी ही बनाकर खा लेते हैं। लेकिन बहुत- से लोग रोज-रोज एक ही टाइप की मैगी खाकर पक जाते हैं, तो ऐसे में आप मैगी को डिफरेंट फ्लेवर दे सकती हैं। जी हां, आप घर पर आसानी से चिल्ली मैगी बना सकती हैं। तो देर किस बात की चलिए जानते हैं कि हरी मिर्च यानि चिल्ली पनीर मैगी बनाने की आसान रेसिपी क्या है, जिसे आप 10 से 15 मिनट के अंदर घर पर आसानी से बना सकती हैं।

चिल्ली पनीर मैगी Recipe Card

चिल्ली पनीर मैगी

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 95
Cuisine: Chinese
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • मैगी - 2 पैकेट
  • मैगी मसाला - 2 पाउच
  • हरी मिर्च - 2
  • तेल -1/2 चम्मच
  • पानी - 2 कप
  • हल्दी-चुटकी भर
  • पनीर- आधा कप

Step

  1. Step 1:

    ग्रीन चिल्ली मैगी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें ।फिर इसे मीडियम आंच पर पानी उबालने के लिए रख दें।

  2. Step 2:

    जब पानी में हल्का उबाल आ जाए तो इसमें तेल डाल दें ताकि मैगी आपस में चिपके नहीं।

  3. Step 3:

    अब इसमें हरी मिर्च के लंबे स्लाइस में काट कर डाल दें। अब इसे 2 मिनट के लिए अच्छी तरह से उबलने दें। फिर इसमें मैगी डाल दें ताकि हरी मिर्च की खुशबू और स्वाद मैगी में आने लगे।

  4. Step 4:

    अब इसमें आप मसालों को डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें। फिर मैगी को 5 मिनट तक अच्छी तरह से पका लें।

  5. Step 5:

    अब एक पैन में 1 चम्मच तेल डालें और कटे हुए पनीर को अच्छी तरह से फ्राई कर लें।

  6. Step 6:

    अब इसे मैगी में डाल दें और तय समय बाद गैस बंद कर दें। बस आपकी गरमा गरम चिल्ली पनीर वाली मैगी तैयार है।

बनाने की विधि

  • ग्रीन चिल्ली मैगी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें ।फिर इसे मीडियम आंच पर पानी उबालने के लिए रख दें।
  • जब पानी में हल्का उबाल आ जाए तो इसमें तेल डाल दें ताकि मैगी आपस में चिपके नहीं।
  • अब इसमें हरी मिर्च के लंबे स्लाइस में काट कर डाल दें। (स्वादिष्ट मैगी-पिज्ज़ा)
  • अब इसे 2 मिनट के लिए अच्छी तरह से उबलने दें। फिर इसमें मैगी डाल दें ताकि हरी मिर्च की खुशबू और स्वाद मैगी में आने लगे।
  • अब इसमें आप मसालों को डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें। फिर मैगी को 5 मिनट तक अच्छी तरह से पका लें।
  • अब एक पैन में 1 चम्मच तेल डालें और कटे हुए पनीर को अच्छी तरह से फ्राई कर लें।
  • अब इसे मैगी में डाल दें और तय समय बाद गैस बंद कर दें।
  • बस आपकी गरमा गरम हरी मिर्च पनीर वाली मैगी तैयार है।

इसे ज़रूर पढ़ें- पुरानी रेसिपी से हो गई हैं बोर, तो ट्राई करें ये 5 चटपटी और झटपट बनने वाली मैगी रेसिपी

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।