Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

गोवा की स्पेशल स्वीट डिश कुलकुल से घरवालों का मुंह मीठा कराएं

अगर आप घर पर सेहत और स्वाद से भरपूर स्वीट डिश बनाना चाहती हैं तो गोवा की स्पेशल डेजर्ट रेसिपी कुलकुल आज ही आजमाएं।
Updated:- 2020-04-05, 09:00 IST
kulkul tasty and easy dessert recipe from goa main

इस समय में देश की ज्यादातर महिलाएं घरों में हैं। अगर इस समय में घर पर टेस्टी स्वीट डिश बनाई जाएं तो समय का अच्छा उपयोग किया जा सकता है। अगर आप खीर और हलवे से कुछ अलग तरह की डिश घर पर बनाना चाहती हैं तो गोवा की स्पेशल स्वीट डिश कुलकुल बनाकर रख सकती हैं। बच्चे खेलकूद करते हुए कुलकुल खाना खूब पसंद करेंगे। बच्चे ही क्यों, बड़ों को भी इनका स्वाद बेहतरीन लगेगा। तो आइए जान लेते हैं कि इस रेसिपी को घर पर कैसे तैयार किया जाए। 

Kulkul Recipe Card

गोवा की खास डेजर्ट रेसिपी है कुलकुल। ये स्वीट डिश खाने में इतनी स्वाद है कि इसे बार-बार खाने का मन करता है।

Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 30 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Saudamini Pandey

Ingredients

  • 1 कप मैदा
  • 1/2 कप सूजी
  • 2 चम्मच घी
  • 1/2 कप चीनी
  • 1 चम्मच नमक
  • 2 चम्मच कसूरी मेथी
  • 150 ग्राम तलने के लिए तेल
  • पानी आवश्यकतानुसार

Step

  1. Step 1:

    मैदा, सूजी, नमक, चीनी और मेथी मिला लें। इसके बाद इसमें घी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

  2. Step 2:

    अब पानी डालकर थोड़ा नरम आटा गूंथ लें। इसके बाद आंटा ढंक कर रख दें।

  3. Step 3:

    इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर गोल आकार दें। हर लोई को हल्के से दबाएं और उस पर कांटे के पिछले हिस्से से निशान बनाएं।

  4. Step 4:

    इसके बाद ऊपरी हिस्से को रोल करें, ताकि आपको आगे का हिस्सा लकीरों के साथ एक गोल आकार का दिखे।

  5. Step 5:

    इन शेप्स को बनाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद तेल तेल गरम करें। इसके बाद इन टुकड़ों को थोड़ा-थोड़ा करके धीमी आंच पर तलें।

  6. Step 6:

    फ्राई हो जाने के बाद इन कुलकुलों को टिशु पेपर पर निकालें, ताकि इनका अतिरिक्त तेल उसमें एब्जॉर्ब हो जाए।

  7. Step 7:

    जब कुलकुल ठंडे हो जाएं तो आप इन्हें एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। जब भी भूख लगे तो बच्चे और बड़े आसानी से इन्हें खा सकते हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।