K-Food के हैं शौकीन, ट्राई करें वेज किम्ची रेसिपी; आसान है बनाने का तरीका

Vegetarian Kimchi Recipe: अगर आप कोरियन फूड के शौकीन हैं और घर पर इसे बनाना चाहती हैं, तो एक बार वेज किम्ची रेसिपी जरूर ट्राई करें। इसका स्वाद आपका दिल खुश कर देगा। नीचे पढ़ें इसे बनाने की आसान रेसिपी।
Updated:- 2026-03-23, 11:56 IST
How to make veg Kimchi at home

Korean Vegetarian Kimchi: अगर आप कोरियन ड्रामा के दीवाने हैं या आपको अलग-अलग तरह के ग्लोबल फूड्स ट्राई करना पसंद है, तो किम्ची का नाम आपने जरूर सुना होगा। किम्ची कोरिया का एक पारंपरिक व्यंजन है, जिसे फर्मेंटेड सब्जियों से बनाया जाता है। वैसे तो इस डिश में किम्ची में मछली का सॉस इस्तेमाल होता है, लेकिन भारत में कई लोग पूरी तरह वेजिटेरियन खाना पसंद करते हैं। अब ऐसे में अच्छी बात यह है कि इसे घर पर वेज किम्ची बना सकती हैं। इसके लिए आपको किसी तरह की अलग चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह स्वाद में चटपटा और तीखा होता हैं। नीचे देखें इसे बनाने की आसान रेसिपी-

वेज किम्ची रेसिपी Recipe Card

वेज किम्ची रेसिपी

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Others
Calories: 125
Cuisine: Others
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • 1- मीडियम साइज का कैबेज
  • 1/2 कप- मोटा नमक
  • 1 कप- लंबी कटी मूली
  • 1/2 कप- गाजर
  • 5-6- कटे हुए हरे प्याज
  • 2 बड़े चम्मच- चावल का आटा
  • 1 कप- पानी
  • 1/2 कप- लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 कप- सोया सॉस (फिश सॉस की जगह)
  • 2 बड़े चम्मच- पिसा हुआ लहसुन
  • 1 छोटा चम्मच- कद्दूकस किया अदरक
  • 1 बड़ा चम्मच- चीनी

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले पत्ता गोभी को चार हिस्सों में काटें।

  2. Step 2:

    इसके बाद इसके छोटे चौकोर टुकड़े कर लें।

  3. Step 3:

    अब इस पर अच्छी मात्रा में नमक लगाकर करीब 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें।

  4. Step 4:

    आधे-आधे घंटे पर इसे पलटते रहें।

  5. Step 5:

    गोभी जब नरम हो जाए, तो इसे 3-4 बार साफ पानी से धो लें।

  6. Step 6:

    अब एक छोटे पैन में थोड़ा पानी और 2 चम्मच चावल का आटा मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं।

  7. Step 7:

    जब यह गाढ़ा हो जाए तो इसमें पिसा हुआ अदरक, लहसुन, और प्याज मिलाएं।

  8. Step 8:

    इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर और हल्की चीनी मिलाएं।

  9. Step 9:

    अब इसमें सोया सॉस का इस्तेमाल करें।

  10. Step 10:

    इसके बाद एक बड़े बर्तन में कटी हुई गाजर, मूली, हरा प्याज और तैयार किया हुआ मसाला पेस्ट डालें।

  11. Step 11:

    अब इसमें धुली हुई पत्ता गोभी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

  12. Step 12:

    जब सारा मसाला गोभी पर अच्छे से लग जाए, तो इसे एक कांच के जार में कसकर भर दें।

  13. Step 13:

    जार को ऊपर तक न भरें, थोड़ी जगह खाली छोड़ दें।

  14. Step 14:

    किम्ची बनकर तैयार है। आप इसे तुरंत भी खा सकती हैं।

किम्ची बनाने की आसान रेसिपी

vegan-kimchi-before-mixing

  • सबसे पहले पत्ता गोभी को चार हिस्सों में काटें।
  • इसके बाद इसके छोटे चौकोर टुकड़े कर लें।
  • अब इस पर अच्छी मात्रा में नमक लगाकर करीब 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें।
  • आधे-आधे घंटे पर इसे पलटते रहें।
  • गोभी जब नरम हो जाए, तो इसे 3-4 बार साफ पानी से धो लें।
  • अब एक छोटे पैन में थोड़ा पानी और 2 चम्मच चावल का आटा मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं।
  • जब यह गाढ़ा हो जाए तो इसमें पिसा हुआ अदरक, लहसुन, और प्याज मिलाएं।
  • इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर और हल्की चीनी मिलाएं।
  • अब इसमें सोया सॉस का इस्तेमाल करें।
  • इसके बाद एक बड़े बर्तन में कटी हुई गाजर, मूली, हरा प्याज और तैयार किया हुआ मसाला पेस्ट डालें।
  • अब इसमें धुली हुई पत्ता गोभी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • जब सारा मसाला गोभी पर अच्छे से लग जाए, तो इसे एक कांच के जार में कसकर भर दें।
  • जार को ऊपर तक न भरें, थोड़ी जगह खाली छोड़ दें।
  • किम्ची बनकर तैयार है। आप इसे तुरंत भी खा सकती हैं।
  • बेहतर स्वाद के लिए जार को एक-दो दिन के लिए कमरे के तापमान पर छोड़ दें।
  • फिर इसे फ्रिज में रख दें। यह चावल, नूडल्स या पराठे के साथ सर्व करें।

how-to-make-vegan-kimchi-at-home-easy-recipe-27

इसे भी पढ़ें- Recipe Of The Day: लौकी-तोरई छोड़िए, इस बार खाने में बनाएं भुट्टे की स्वादिष्ट सब्जी; ये रही रेसिपी

 

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।