बीटरूट की मदद से बनाई जा सकती हैं यह ड्रिंक्स, जानिए रेसिपी

ठंड के मौसम ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। साथ ही साथ, मार्केट में कई तरह की विंटर वेजिटेबल्स भी आने लगी है। यह एक ऐसा मौसम होता है, जब आप कई तरह की वेजिटेबल्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर अपनी हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं। वैसे अगर बात विंटर वेजिटेबल्स की हो तो उसमें चुकंदर का नाम अवश्य लिया जाता है। यह ना केवल आपके फूड आइटम को अधिक कलरफुल और हेल्दी बनाता है। आमतौर पर, चुकंदर को लोग सलाद के रूप में खाते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो इसकी मदद से कई बेहतरीन ड्रिंक तैयार कर सकती हैं।
चूंकि, चुकंदर में कैलोरी और वसा कम होता है, और फाइबर अधिक होता है। इतना ही नहीं, इसमें आयरन, सोडियम, पोटेशियम और फॉस्फोरस आदि भी पाया जाता है, जो आपकी हेल्थ का बेहद अच्छी तरह ख्याल रख सकता है। हालांकि, अगर आप हर बार गाजर के जूस में ही चुकंदर डालकर उसका रस पीती हैं तो चलिए आज इस लेख में हम आपको चुकंदर की मदद से बनने वाली कुछ बेहतरीन ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप विंटर में पी सकते हैं-
चुकंदर मिल्कशेक
आमतौर पर बच्चे चुकंदर का जूस पीना कम पसंद करते हैं, ऐसे में आप चुकंदर का मिल्कशेक बना सकते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है।
चुकंदर मिल्कशेक की सामग्री-
- 2-3 चुकंदर
- 1-2 बड़े चम्मच चीनी की चाशनी
- एक कप ठंडा दूध
- आधा से एक छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
- वनीला आइसक्रीम
चुकंदर मिल्कशेक की विधि-
- सबसे पहले चुकंदर को धोकर, छीलकर व काट लें।
- अब इसे एक उबाल लें और फिर ठंडा करके ब्लेंडर में चुकंदर की प्यूरी बना लें।
- अब आप चीनी से चाशनी बनाएं।
- इसके बाद तैयार चाशनी, दूध, कुटी हुई बर्फ और दालचीनी पाउडर डालें।
- इसे अच्छी तरह मिक्स करें।
- चुकंदर मिल्कशेक बनकर तैयार है।
- अंत में, आप इसमें वेनिला आइसक्रीम डालें और मिलाएं।
- ठंडा-ठंडा सर्व करें।
इसे जरूर पढ़ें:इन 3 अलग तरह से बनाई जा सकती है साउथ इंडियन टमाटर की चटनी
चुकंदर और एप्पल का जूस
आमतौर पर चुकंदर को गाजर के साथ मिक्स करके पिया जाता है। लेकिन, अगर आप चाहें तो इसमें सेब को शामिल करके इसके टेस्ट को और भी ज्यादा बढ़ा सकती हैं।
चुकंदर और एप्पल जूस की सामग्री-
- 4 सेब, कटे और बीजरहित
- आधा छोटा चुकंदर
- नींबू
चुकंदर और एप्पल जूस की विधि-
- इसे बनाना बेहद ही आसान है। सबसे पहले एक ब्लेंडर जूसर में सेब और चुकंदर (चुकंदर के पराठे की रेसिपी) डालें और रस बना लें।
- अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस निचोड़ें।
- वैसे तो यह जूस ऐसे ही अच्छा लगता है, लेकिन अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा काला नमक और काली मिर्च एड कर सकते हैं।
- अब एक गिलास में थोड़ी बर्फ डालें और फिर ऊपर से जूस डालें।
- चुकंदर और एप्पल जूस को एन्जॉय करें।
लेमन जिंजर बीटरूट जूस
चुकंदर के साथ नींबू और अदरक का टेस्ट काफी अच्छा लगता है और आप इसे कुछ ही देर में तैयार कर सकती है।
लेमन जिंजर बीटरूट जूस की सामग्री-
- 2 मीडियम साइज चुकंदर
- 1 मीडियम साइज खीरा
- 1 इंच लंबा टुकड़ा अदरक
- 1 मीडियम साइज नींबू
इसे जरूर पढ़ें:ब्रेकफास्ट में चुकंदर को शामिल करने के लिए ट्राई करें यह रेसिपीज
लेमन जिंजर बीटरूट जूस की विधि-
- सबसे पहले चुकंदर, खीरा और अदरक को पतले-पतले टुकड़ों में काट लें ताकि जूसर में इनका जूस आसानी से निकल जाए।
- अब नींबू को स्लाइस में काट लें और किसी भी बीज को हटा दें।
- अब जूसर में चुकंदर, खीरा और अदरक डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
- इसके बाद जूसर को अपने गिलास में डालें और आधा नींबू को निचोड़ लें।
- अगर आप चाहें तो इस रेसिपी में गाजर या सेब को भी शामिल कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik,
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।