मणिपुर की फेमस कांगसोई रेसिपी घर पर इस तरह आसानी से बनाएं

इस समय लॉकडाउन के कारण महिलाएं अपना ज्यादातर वक्त घर में बिता रही हैं। ऐसे में हर महिला की इच्छा होती है कि घर पर कुछ नया ट्राई किया जाए। अगर आप घर पर हेल्दी और आसानी से बन जाने वाली डिश ट्राई करना चाहती हैं तो नॉर्थईस्ट की फेमस कांगसोई रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। मूल रूप से यह रेसिपी मणिपुर की है और वहां होने वाले त्योहारों में जरूर बनती है। यह एक तरह का स्ट्यू है, जो झटपट बनाया जा सकता है। जो महिलाएं वेट लॉस के लिए कोशिशें कर रही हैं, उनके लिए यह पूरी तरह मुफीद है। इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। तो आइए जान लेते हैं कि घर पर इस रेसिपी को कैसे बनाया जाए।
Kangsoi Recipe Card
अगर आप वेट लॉस के लिहाज से हेल्दी रेसिपीज ट्राई करना चाहती हैं तो कांगसोई रेसिपी है आपके लिए परफेक्ट
Ingredients
- 1 1/2 लीटर पानी
- एक मध्यम आकार का प्याज गोल कटा हुआ
- 1/2 कप कटा हुआ Spring Onion
- 1/3 कप कटा हुआ धनिया
- 1/3 मध्यम आकार की कटी हुई पत्तागोभी
- गोभी के 5 टुकड़े
- 1/2 कप कटी हुई बीन्स
- 1/2 कप कटे हुए मशरूम
- नमक स्वादानुसार
- 2 हरी मिर्च
- 1 अदरक छोटे-छोटे टुकड़ों में कटी हुई
- 1 बड़ा टमाटर
- 2 टेबलस्पून फर्मेंट किया हुए सोया बीन्स
Step
- Step 1:
गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें सबसे पहले पानी में कटा हुआ प्याज डालें। इसके बाद इसमें कटी हुई अदरक, फर्मेंट किया हुए सोया बीन्स, टमाटर के अलावा सभी सब्जियां और स्वादानुसार नमक मिला लें और उबलने दें।
- Step 2:
धोड़ी देर तक इसे धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद इसमें टमाटर और धनिया पत्ती मिला लें।
- Step 3:
इसे आप चावल के साथ खा सकती हैं या फिर सूप की तरह पी सकती हैं।
- Step 4:
अगर आप नॉनवेज पसंद करती हैं तो आप फर्मेंट की हुई सोया बीन्स की जगह फर्मेंट की हुई फिश या रोस्टेड फिश के साथ भी इसे खा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।