Jharkhand Special: घर पर इस तरह आसानी से बनाएं चिल्का रोटी

झारखंड भारत के पूर्वी राज्यों में से एक है, जहां की संस्कृति और खानपान भी निराला है। सन 2000 तक यह बिहार का ही हिस्सा हुआ करता था, लेकिन बाद में इसे स्वतंत्र राज्य का दर्जा मिल गया। झारखंड में चावल की अच्छी-खासी पैदावार होती है। इसीलिए यहां चावल से तैयार होने वाली रेसिपीज में काफी विविधता देखने को मिलती है। इनमें चावल की रोटी, धुस्का, पिठा आदि शामिल हैं। अगर आप अपने रोजाना के खाने को नया ट्विस्ट देना चाहती हैं तो इस बार झारखंड की स्पेशल चिल्का रोटी ट्राई कर सकती हैं। यह रोटी झारखंड में त्योहारों और बड़े आयोजनों के दौरान विशेष रूप से बनाई जाती है। चावल और बेसन से तैयार होने वाली चिल्का रोटी धनिए या लहसुन की चटनी के साथ गजब का स्वाद देती है। यह डिश बहुत आसानी से तैयार हो जाती है और इसका स्वाद भी अद्भुत लगता है। चावल और चने जैसे पौष्टिक तत्वों से तैयार ये चिल्का रोटी हेल्थ के लिहाज से भी अच्छी है। इससे आपको भरपूर न्यूट्रिशन मिलता है। यह डिश डोसा से मिलती-जुलती होती है। तो आइए जान लेते हैं इसे बनाने का तरीका।
Chilka Roti Recipe Card
चावल और चने की दाल से तैयार होने वाली चिल्का रोटी का स्वाद चटनी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है, आप भी आजमाएं
Ingredients
- 1 कटोरी चावल
- 3/4 कप कटोरी चना दाल
- 2 कप पानी
- 2 हरी मिर्च कटी हुईं
- 1 चम्मच जीरा
- नमक स्वादानुसार
- तेल आवशकतानुसार
Step
- Step 1:
भीगे हुए दाल और चावल को धोकर एक बर्तन में कर लें।
- Step 2:
अब इसमें तेल छोड़कर बाकी सभी सामग्री मिला लें और मिक्सी में पीस लें। इस घोल को डोसे के घोल की तरह पतला रखें।
- Step 3:
अब नॉनस्टिक तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगाकर घोल फैलाएं। जब एक तरफ का हिस्सा अच्छी तरह से सिंक जाए तो पलट कर सेंक लें।
- Step 4:
इसी तरह एक-एक करके बाकी चिल्का रोटी तैयार कर लें।
- Step 5:
गरमागरम चिल्का रोटी चटनी के साथ सर्व किए जाने के लिए तैयार हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।