जैन स्टाइल पनीर बटर मसाला खाकर भूल जाएंगे लहसुन-प्याज वाली डिश, जानें आसान रेसिपी

जैन डाइट प्लांट-बेस्ड होती है, इसलिए यदि कोई व्रत या उपवास के दौरान शुद्ध शाकाहारी भोजन करना चाहे, तो वह जैन कुजीन ट्राई कर सकता है। वे लोग ज्यादातर फल, दाल और सब्जियों का ही सेवन करते हैं। मगर जैन कुजीन में जड़ वाली सब्जियों का सेवन नहीं किया जाता। आलू, प्याज, गाजर और मूली आदि ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन नहीं किया जाता है। इसलिए व्रत में शुद्ध शाकाहारी खाने के लिए आप जैन स्टाइल में बनी हुई डिशेज का मजा ले सकते हैं।
जैन स्टाइल पनीर बटर मसाला Recipe Card
आइए आज पंजाबी नहीं जैन स्टाइल पनीर बटर मसाला रेसिपी बनाना सिखाएं।
Ingredients
- 1 बड़ा चम्मच खसखस
- 3 इंच टुकड़ा नारियल
- 2 टमाटर का पेस्ट
- 15 काजू का पेस्ट
- 2 बड़े चम्मच मक्खन
- 250 ग्राम पनीर
- 2 तेज पत्ता
- 1 काली इलायची
- 4 लौंग
- 6 काली मिर्च
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- पानी आवश्यकतानुसार
- नमक स्वादानुसार
- फ्रेश क्रीम
- हरा धनिया गार्निश के लिए
- कसूरी मेथी
Step
- Step 1:
खसखस को नारियल के साथ पीसकर रख लें। इसी तरह काजू का पेस्ट बनाकर रख लें।
- Step 2:
एक पैन या कड़ाही में मक्खन डालकर गर्म करें और उसमें जीरा, तेज पत्ता, लौंग, काली मिर्च और काली इलायची डालकर सॉते करें।
- Step 3:
अब इसमें हल्दी पाउडर और लाल मिर्च डालकर भूनें फिर टमाटर का पेस्ट डालने के बाद खसखस का पेस्ट डालकर पकाएं।
- Step 4:
सारे मसाले डालकर अच्छी तरह से भूनें और फिर काजी का पेस्ट डालकर 3-4 मिनट पकाएं।
- Step 5:
इसमें नमक, फ्रेश क्रीम और कसूरी डालकर मिलाएं। ग्रेवी को कुछ देर पकाने के बाद, पनीर के टुकड़े डालें। हरा धनिया डालकर गार्निश करें और मजे लें।
सावन का महीना एक ऐसा माह है जिसमें लोग लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करते हैं। अगर आप भी सावन में खास नियम फॉलो करते हैं, तो आप जैन स्टाइल में बना हुआ पनीर बटर मसाला ट्राई कर सकते हैं।
पनीर बटर मसाला एक पंजाबी डिश है, जिसमें प्याज और लहसुन को भूनकर टमाटर की प्यूरी के साथ पकाया जाता है। इसका स्वाद मक्खन और लहसुन-प्याज से आता है, मगर एक बार आपने जैन स्टाइल में बना हुआ पनीर बटर मसाला खा लिया, तो आप पंजाबी रेसिपी को भूल जाएंगे। ये डिश वाकई स्वादिष्ट होती है और इसका बेस भी पंजाबी स्टाइल से ज्यादा बेहतरीन होता है। चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बिना प्याज-लहसुन के पनीर बटर मसाला बनाना सिखाएं।
इसे भी पढ़ें: घर पर ट्राई करें झटपट पनीर से बनने वाली ये स्वादिष्ट रेसिपीज
जैन स्टाइल पनीर बटर मसाला रेसिपी
- सबसे पहले खसखस को पानी में भिगोकर कम से कम 30 मिनट के लिए रख दें। इससे खसखस को पीसना आसान हो जाता है।
- 30 मिनट बाद एक ब्लेंडर में खसखस और नारियल का छीला हुआ टुकड़ा डालकर महीन पीस लें। यदि जरूरत लगे, तो इसमें थोड़ा-सा पानी मिला सकते हैं। इसे अलग रख लें।
- पनीर को अपने हिसाब से छोटे-बड़े टुकड़ों में काट लें। आप चाहें, तो उन्हें तेल या मक्खन में शैलो फ्राई भी कर सकते हैं।
- अब काजू को भी पहले से भिगो लें। काजू को ब्लेंडर में डालकर और थोड़ा पानी डालकर इसे भी एक स्मूथ पेस्ट में पीसकर अलग रख लें।
- एक कड़ाही में मक्खन डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। ध्यान रखें कि मक्खन जलकर भूरा नहीं होना चाहिए। मक्खन में 2 तेज पत्ता, काली इलायची, लौंग, काली मिर्च और जीरा डालकर कुछ सेकंड भूनें। जब जीरा चटकने लगे, तो उसमें हल्दी और लाल मिर्च डालकर भूनें।
- अब कड़ाही में टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भूनें। कड़ाही को ढककर कम से कम 2-3 मिनट तक पकाएं। जब टमाटर तेल छोड़ने लगे, तो उसमें खसखस वाला पेस्ट डालकर 5 मिनट भूनें।
इसे भी पढ़ें: सावन में व्रत रखने वालों के लिए बनाएं पनीर से ये रेसिपीज
- अब जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं। जब मसालों की खुशबू आने लगे, तो इसमें काजू का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट पका लें।
- ढक्कन एक मिनट तक और पकाएं। ग्रेवी में फ्रेश क्रीम डालकर लगातार चलाते रहें। इसके बाद एक पैन को गर्म करें और उसमें कसूरी मेथी ड्राई रोस्ट करें। इस ड्राई रोस्टेड कसूरी मेथी ग्रेवी में डालकर मिक्स करें।
- ग्रेवी में कटा हुआ पनीर और एक चम्मच मक्खन डालकर मिक्स करें। इसे ढककर 2 मिनट और पकाएं और हरे धनिया से गार्निश करें। आपका जैन स्टाइल पनीर बटर मसाला तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।