Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:56 AM IST

International Coffee Day 2020 : केक बनाने की है टेंशन तो आप भी ट्राई करें ये टेस्टी इंस्टेंट कॉफ़ी केक

बर्थडे हो या एनिवर्सरी आप सभी कभी बाजार से बना केक लाते हैं तो कभी बेकरी से केक का आर्डर करते हैं। लेकिन जब केक घर पर ही आसान तरीके से बन जाए तो बात ही क्या है। 
Updated:- 2020-10-01, 10:58 IST
coffee cake main

अगर आप भी घर पर इंस्टेंट केक तैयार करना चाहती हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं कॉफ़ी से बने ऐसे केक की रेसिपी जिसे आप कभी भी आसानी से घर पर बना सकती हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

टेस्टी इंस्टेंट कॉफ़ी केक Recipe Card

आप भी ट्राई करें ये टेस्टी इंस्टेंट कॉफ़ी केक

Vegetarian Recipe
Total Time: 45 min
Prep Time: 45 min
Cook Time: 30 min
Servings: 6
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 50
Cuisine: Italian
Author: Samvida Tiwari

Ingredients

  • 1 कप मैदा
  • 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1 /2 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 2 बड़ा चम्मच कोको पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच इंस्टेंट कॉफी पाउडर
  • ½ कप मीठा गाढ़ा दूध
  • 100 ग्राम मक्खन
  • 2 चम्मच चीनी पाउडर
  • 1 चम्मच वेनिला एसेंस
  • 1 बड़ा चम्मच ताजा दही
  • ½ कप दूध
  • 1-2 चम्मच पानी

Step

  1. Step 1:

    मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, कोको पाउडर और इंस्टेंट कॉफी पाउडर इन सभी सामग्रियों को एक साथ रखें।

  2. Step 2:

    एक बड़े बाउल में गाढ़ा दूध, मक्खन और चीनी मिलाएं इसे एक मथानी से अच्छी तरह से तब चक मिलाते रहें जब तक ये ठीक से मिक्स न हो जाए। ध्यान रहे कि इसमें गुलथियां न पड़ें।

  3. Step 3:

    अब इस बाउल में वनीला एसेंस, दही और दूध मिलाएं और अच्छी तरह से चलाएं। अब सूखी सामग्री को यहां बताई गयी क्वांटिटी के हिसाब से इसमें मिलाएं।

  4. Step 4:

    आपके केक का बैटर तैयार है। इसकी कन्सिस्टेन्सी चेक कर लें। यह इतना गाढ़ा हो कि यह स्पैटुला से आसानी से गिर जाए।

  5. Step 5:

    केक टिन की ग्रीसिंग करने के लिए इसमें बटर या घी लगाएं। इसमें बटर पेपर रख दें और बैटर को इस टिन में सामान रूप से फैला दें। मिश्रण को समतल करने के लिए 4-5 बार टैप करें।

  6. Step 6:

    180 डिग्री पर बेक करने से पहले 10 मिनट के लिए ओवन को प्रीहीट करें। 180 डिग्री पर 35-40 मिनट तक बेक करें। 30 मिनट के बाद एक बार ओवन को खोलकर चेक कर लें । केक तैयार है या नहीं ये देखने के लिए केक के बीचों बीच एक टूथ पिक या चाक़ू डालकर चेक करें। यदि ये साफ़ तरह से बाहर निकल आता है तो समझ लीजिये कि आपका केक तैयार है।

  7. Step 7:

    केक को ओवन से बाहर निकालकर एक कपड़े से ढक दें और केक को ठंडा होने दें। एक बार थोड़ा ठंडा होने पर, एक प्लेट पर पलटें और बटर पेपर को हटा दें। आप इसको डेकोरेट करने के लिए ऊपर से क्रीम से कोई डिज़ाइन भी बना सकती हैं।

  8. Step 8:

    आपका ये स्वादिष्ट चॉकलेट कॉफी तैयार है। तो देर किस बात की इस केक को परोसें और इसका पूरा आनंद लें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।