Sawan Special: सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें व्रत वाले साबूदाना अप्पे, नहीं पड़ेगी भिगोने की जरूरत

सावन का महीना चल रहा है और पूजा भारत में धूम-धाम से की जाती है। साथ ही, इस दौरान महिलाएं व्रत भी रखती हैं और लगभग हर व्रत के लिए कुछ न कुछ अलग और स्वादिष्ट फलाहार बनाने के ऑप्शन तलाशती रहती हैं। क्योंकि रोज-रोज एक ही तरह का खाना खाकर महिलाएं बोर हो जाती हैं।
अगर आप भी व्रत में कुछ डिफरेंट तलाश रही हैं, तो आप साबूदाना के अप्पे बना सकती हैं। जी हां, यह न सिर्फ टेस्टी है बल्कि हेल्दी भी है। साथ ही, आप इसे बिना भिगोए भी इस्तेमाल कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
व्रत वाले साबूदाना अप्पे Recipe Card
अगर व्रत में कुछ टेस्टी खाना चाहती हैं तो आप साबूदाना के अप्पे बना सकती हैं।
Ingredients
- 1 कप- साबूदाना
- 1 आलू (उबले हुए)
- 5- हरी मिर्च का पेस्ट
- 100 ग्राम- पनीर (बारीक कटा हुआ)
- स्वादानुसार- सेंधा नमक
- आवश्यकतानुसार- तेल
Step
- Step 1:
साबूदाना के अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में साबूदाना निकाल लें और पीस लें।
- Step 2:
अब एक आलू को उबालकर मैश कर लें और इसे एक बाउल में निकाल लें।
- Step 3:
फिर इसमें पनीर और हरी मिर्च का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- Step 4:
फिर इसमें सेंधा नमक डालें और कुछ देर के लिए साइड में रख दें।
- Step 5:
अब साबूदाना का बैटर तैयार कर लें और गैस पर अप्पे का स्टैंड गर्म करने के लिए रख दें।
- Step 6:
अब स्टैंड में साबूदाना का बैटर डालें और फिर आलू की स्टाफिंग डाल दें।
- Step 7:
अब अप्पे को लगभग 10 से 15 मिनट तक पकने दें। बस आपके व्रत वाले साबूदाना के अप्पे तैयार हैं।
बनाने का तरीका

- साबूदाना के अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में साबूदाना निकाल लें। फिर इसे मिक्सर में डालकर पीस लें।
- अब एक आलू को उबालकर मैश कर लें और इसे एक बाउल में निकाल लें। (साबूदाने से बनाएं स्नैक की स्वादिष्ट रेसिपीज)
- फिर इसमें पनीर और हरी मिर्च का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- फिर इसमें सेंधा नमक डालें और कुछ देर के लिए साइड में रख दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं हरी मटर के टेस्टी अप्पम
- अब साबूदाना का बैटर तैयार कर लें और गैस पर अप्पे का स्टैंड गर्म करने के लिए रख दें।
- अब स्टैंड में साबूदाना का बैटर डालें और फिर आलू की स्टाफिंग डाल दें। फिर उसी के ऊपर बैटर का पेस्ट डाल दें।
- अब अप्पे को लगभग 10 से 15 मिनट तक पकने दें। बस आपके व्रत वाले साबूदाना के अप्पे तैयार हैं।
- आप इसे बिना लहसुन से बनी हरा धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।़
Image Credit- (@Shutterstock and Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।