Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:37 AM IST

Recipe Of The Day: लौकी, कटहल छोड़ें; इस बार ट्राई करें महुआ की पकौड़ी

अक्सर हम लौकी, कटहल या आलू की पकौड़ियां तो खाते ही रहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी महुआ की मीठी और कुरकुरी पकौड़ियों का स्वाद चखा है? अगर नहीं, तो नीचे लेख में जानें इसे बनाने की रेसिपी-
Updated:- 2026-05-08, 11:01 IST
image

Mahua Pakora Recipe: गांव में बनने वाली पारंपरिक रेसिपी धीरे-धीरे गुम होती जा रही है, लेकिन इनका स्वाद आज भी लोगों को अपनी तरफ खींच लेते हैं। हर मौसम में गांवों में ऐसी कई देसी चीजें बनाई जाती हैं, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखती हैं। महुआ भी उन्हीं खास चीजों में से एक है, जिसका इस्तेमाल कई तरह के पकवान बनाने में किया जाता है। महुआ की पकौड़ी स्वाद में हल्की मीठी और बेहद कुरकुरी होती है। इसे शाम की चाय के साथ या हल्की भूख में बड़े चाव से खाया जाता है। अगर आप लौकी और कटहल जैसी आम सब्जियों से कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो इस बार गांव स्टाइल महुआ की पकौड़ी जरूर बनाएं। नीचे पढ़ें इसे बनाने की आसान रेसिपी-

महुआ की पकौड़ी रेसिपी Recipe Card

महुआ की पकौड़ी बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 35 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • ताजा या सूखे महुआ- 250 ग्राम (साफ किए हुए)
  • बेसन या आटा-1 कप
  • चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच (कुरकुरेपन के लिए)
  • हरी मिर्च- 2-3 बारीक कटी हुई
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
  • मसाले- आधा चम्मच हल्दी
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • अजवाइन या सौंफ- आधा छोटा चम्मच
  • तेल- तलने के लिए

Step

  1. Step 1:

    महुआ को भिगोकर 2-3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।

  2. Step 2:

    समय पूरा होने के बाद इसे छानकर अलग करें।

  3. Step 3:

    फिर ग्राइंडर में डालकर इसे बारीक पीस लें।

  4. Step 4:

    इसके बाद इसे घोल को आटा या बेसन में डालें।

  5. Step 5:

    फिर हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च, हल्दी और अजवाइन या सौंफ डालें।

  6. Step 6:

    इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स करें।

  7. Step 7:

    अब कड़ाही को गैस पर रखें फिर तेल डालकर गर्म करें।

  8. Step 8:

    इसके बाद मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में डालकर पकौड़ियां तलें।

  9. Step 9:

    अब इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

  10. Step 10:

    फिर प्लेट में निकालकर चटनी के साथ सर्व करें।

महुआ की पकौड़ी बनाने की रेसिपी

mahua ki pakodi

  • महुआ की पकौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले सूखे महुआ को अच्छी तरह साफ करके थोड़ी देर पानी में भिगो दें।
  • महुआ जब नरम हो जाए, तो उसका पानी निकाल लें।
  • इसके बाद महुआ को ग्राइंडर में डालकर पीस लें।
  • अब एक बर्तन में बेसन या आटा लें।
  • इसके बाद उसमें नमक, लाल मिर्च, हल्दी और अजवाइन या सौंफ डालें।
  • फिर इसमें महुआ वाला घोल थोड़ा-थोड़ा डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
  • घोल तैयार होने के बाद इसे कुछ देर के लिए छोड़कर रख दें।
  • इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें।
  • जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो तैयार मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में डालकर पकौड़ियां तलें।
  • इन्हें मीडियम फ्लेम पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
  • पकौड़ियां तैयार होने पर इन्हें प्लेट में निकाल लें।

mahuwa ki pakodi

  • अब गरमा-गरम महुआ की पकौड़ी को हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें।

इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं गांव जैसा आम पन्ना, पढ़ें रेसिपी

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।