घर पर बनाएं गांव जैसा आम पन्ना, पढ़ें रेसिपी

Aam Panna Banane Ki Recipe: गर्मी का मौसम आते ही बाजार में कच्चे आम की भरमार देखने को मिलती है। अब ऐसे में लोग इन्हें खरीदकर अलग-अलग तरह की चीजें बनाना शुरू कर देते हैं। इसमें आम का अचार, चटनी और आम पन्ना बेहद खास होते हैं। चिलचिलाती धूप में बाहर से घर आते ही अगर कुछ ठंडा-ठंडा मिल जाए, तो सुकून मिल जाता है। अब ऐसे में अधिकतर लोग फ्रिज में मार्केट वाली ड्रिंक्स को स्टोर करके रखते हैं, लेकिन आज भी कुछ लोग लू और तेज धूप से बचने और शरीर को ठंडक देने के लिए आम पन्ना पीना पसंद करते हैं। यह न केवल स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। कच्चे आम की सोंधी खुशबू और मसालों का तीखापन मिलकर इसे एक लाजवाब ड्रिंक बनाता है। इसे बनाना बेहद आसान है। आज के इस लेख में हम आपको गांव वाले तरीके से आम पन्ना बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
आम पन्ना रेसिपी Recipe Card
आम पन्ना बनाने की रेसिपी
Ingredients
- कच्चे आम-3 से 4
- भुना हुआ जीरा पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
- काला नमक-1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- गुड़- स्वादानुसार (ऑप्शन) पुदीने की पत्तियां- मुट्ठी भर (ताजी)
- सादा नमक- स्वादानुसार
- ठंडा पानी- जरूरत अनुसार
Step
- Step 1:
आम पन्ना बनाने के लिए आमों को धोकर भूनें।
- Step 2:
भूनने के बाद इन्हें ठंडा होने के लिए थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।
- Step 3:
ठंडा होने के बाद भुने हुए आमों का छिलका निकालें।
- Step 4:
अब एक बर्तन में आम का पल्प निकालें।
- Step 5:
इसके बाद पल्प में भुना जीरा पाउडर, काला नमक, काली मिर्च पाउडर और सादा नमक मिलाएं।
- Step 6:
अब जरूरत के हिसाब से इसमें ठंडा या नॉर्मल पानी मिलाएं।
- Step 7:
चम्मच से चलाते हुए सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
- Step 8:
गांव जैसा आम पन्ना बनकर तैयार है।
आम पन्ना बनाने की रेसिपी

- सबसे पहले कच्चे आमों को अच्छी तरह धो लें।
- इसके बाद आग जलाकर या गैस पर इसे भूनें।
- जब आम अच्छे से भुन जाए, तो इसे कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद इसका छिलका निकालकर प्लेट में रखें।
- अब कटोरे या भगोने में हाथों से मसलकर उनका गूदा निकाल लें।
- फिर गुठली को अच्छी तरह साफ कर अलग करें।
- अब आम के गूदा में भुना जीरा पाउडर, काला नमक, काली मिर्च पाउडर और सादा नमक मिलाएं।
- अगर आप खट्टा-मीठा आम पन्ना बनाना चाहती हैं, तो गुड़ डालें।
- इसके लिए गुड़ को थोड़े गर्म पानी में घोलकर छान लें और फिर पल्प में मिलाएं।
- अब इसमें जरूरत के हिसाब से ठंडा पानी मिलाएं
- आखिरी में ताजी पुदीने की पत्तियों को हाथों से मसलकर पल्प में डालें।
- अगर आम के गुदे में रेशे ज्यादा थे, तो इसे छानकर सर्व करें।
आम पन्ना में गांव वाला परफेक्ट स्वाद लाने के लिए क्या करें?

- आम को पानी में उबालने के बजाय उन्हें सीधे गैस या कोयले की आंच पर भूनें।
- पन्ना तैयार होने के बाद, उसे स्टील की बोतल के बजाय मिट्टी के घड़े या कुल्हड़ में रखें।
- जीरे को तवे पर धीमी आंच पर भूनकर उसका दरदरा पाउडर बनाएं।
- पुदीने की पत्तियां, भुना जीरा और काली मिर्च को मिक्सी में पीसने के बजाय सिल-बट्टे पर दरदरा पीसें।
इसे भी पढ़ें- सिर्फ नींबू पानी नहीं, इस बार ट्राई करें पुदीने वाली स्पेशल शिकंजी; जानें बनाने के 2 अलग अंदाज
इस गर्मी बाजार में बिकने वाले आम पन्ना की जगह घर पर इसे बनाकर पिएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।