छोले के साथ सर्व करें तुर्किश ब्रेड, जानें बनाने का आसान तरीका

छोले का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। जब भी छोले खाने का मन करता है, तो लोग छोले के साथ भटूरे, चावल आदि बनाते हैं, लेकिन अगर आप बार- बार छोले के साथ भटूरे या चावल खाकर पक गई हैं, तो आप इसके साथ तुर्किश ब्रेड बना सकती हैं। जी हां,ये ब्रेड ना सिर्फ सॉफ्ट होता है बल्कि स्वादिष्ट भी है। हालांकि, आप इसे चाय, सब्जी, नॉनवेज के साथ भी सर्व कर सकती हैं। इसलिए आज रेसिपी ऑफ डे में हम आपको तुर्किश ब्रेड की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस रेसिपी को एक बार बनाने के बाद आप बार-बार बनाना चाहेंगी, तो आइए जानते हैं।
तुर्किश ब्रेड, Recipe Card
आप घर पर छोले के साथ भटूरे की जगह तुर्किश ब्रेड बना सकती हैं।
Ingredients
- मैदा - 450 ग्राम
- गर्म दूध - 150 मिली
- गर्म पानी - 150 मिली
- ड्राई यीस्ट - 1 टेबल स्पून
- चीनी - 1 टेबल स्पून
- नमक - स्वादानुसार
- ऑलिव ऑयल - 2 चम्मच
- बटर - 2 टीस्पून
- चिली फ्लेक्स - 1 टीस्पून
Step
- Step 1:
तुर्किश ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और इसमें खमीर, गर्म दूध, गर्म पानी और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- Step 2:
फिर इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए साइड में रख दें। अब इसमें मैदा और नमक डाल दें और आटा गूंथ लें।
- Step 3:
अब आटे में ऑलिव ऑयल डालें और आटे को अच्छी तरह से मिलाकर 1 घंटे के लिए ढककर रख दें।
- Step 4:
जब आटा अच्छी तरह से सेट हो जाए, तो आटे को रोल करें और आटे की बराबर मात्रा में लोइयां बना लें।
- Step 5:
अब सारी लोइयों को ब्रेड की तरह थोड़ा मोटा बेल लें। फिर इसे तवे पर डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेक लें।
- Step 6:
जब ब्रेड दोनों तरफ से अच्छी तरह से पक जाए, तो ब्रेड पर बटर लगा लें और ऊपर से चिली फ्लेक्स डाल दें।
- Step 7:
बस आपका तुर्किश ब्रेड तैयार है आप इसे छोलों के साथ सर्व कर सकती हैं।
बनाने का तरीका
- तुर्किश ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और इसमें खमीर, गर्म दूध, गर्म पानी और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए साइड में रख दें। अब इसमें मैदा और नमक डाल दें और आटा गूंथ लें।
- अब आटे में ऑलिव ऑयलडालें और आटे को अच्छी तरह से मिलाकर 1 घंटे के लिए ढक कर रख दें। (पनीर स्टफ्ड भटूरा)
- जब आटा अच्छी तरह से सेट हो जाए, तो आटे को रोल करें और आटे की बराबर मात्रा में लोइयां बना लें।
- अब सारी लोइयों को भटूरे या ब्रेड की तरह थोड़ा मोटा बेल लें और साइड में बेल कर रख लें।
- अब इस ब्रेड को तवे पर डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेक लें।
- जब ब्रेड दोनों तरफ से अच्छी तरह से पक जाए, तो ब्रेड पर बटर लगा लें और ऊपर से चिली फ्लेक्स डाल दें।
- बस आपका तुर्किश ब्रेड तैयार है आप इसे छोले के साथ सर्व कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- ब्रेड से बनाएं 15 मिनट में ये 5 रेसिपीज
Image Credit- (@pinterest)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।