Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:39 AM IST

टेस्‍टी और हेल्‍दी तुलसी की चटनी घर में आसानी से बनाएं, जानें रेसिपी

चटनी तो आपने बहुत तरह की खाई होगी, लेकिन आज हम आपको तुलसी के पत्तों से बनी स्‍पेशल चटनी के बारे में बता रहे हैं।
Updated:- 2020-08-26, 11:04 IST
tulsi chutney MAIN

गर्मा-गर्म पकौड़ेे और समोसे के साथ अगर तीखी चटनी खाने को मिल जाए तो इनका स्‍वाद दोगुना हो जाता है। इसके अलावा अगर खाने के साथ चटपटी चटनी हो तो बोरिंग खाना भी मजेदार लगता है और खाने का जायका और भी बढ़ जाता है। जी हां कुछ लोगों को पकौड़ेे और समोसे के साथ तो कुछ लोगों को खाने के साथ चटनी खाना बेहद पसंद होता है और तो और कुछ लोग इसे अपने रोजाना के भोजन में शामिल करते हैं। चटनी पसंद करने वाले ऐसे लोगों के लिए ही आज रेसिपी ऑफ द डे में हम एक खास तरह की चटनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। 

तुलसी की चटनी Recipe Card

तुलसी की चटनी घर में आसानी से बनाएं

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 2
Level: Low
Course: Appetisers
Calories: 50
Cuisine: Indian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • तुलसी के पत्ते- 1/4 कप
  • हरा धनिया- 1 कप
  • अदरक- आधा इंच
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च- 2
  • हरी मिर्च-2
  • ऑलिव ऑयल- 2 छोटे चम्मच
  • नींबू का रस- 1 छोटा चम्‍मच
  • टमाटर- 2

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले हरा धनिया और तुलसी के पत्तों को अच्‍छी तरह से धो लें।

  2. Step 2:

    फिर एक बाउल लेकर उसमें हरा धनिया, तुलसी के पत्तेे, लाल मिर्च, अदरक, हरी मिर्च, ऑलिव ऑयल डाल लें।

  3. Step 3:

    इसके बाद इसमें नींबू का रस व स्वादानुसार नमक डाल दें।

  4. Step 4:

    अब इन सारी सामग्री को अच्छी तरह पीस लें। आपकी चटनी तैयार है।

  5. Step 5:

    आप इस चटनी का लुफ्त पकौड़े, समोसे या खाने के साथ ले सकती हैं।

  6. Step 6:

    यह चटनी आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है क्‍योंकि तुलसी को हेल्‍थ के लिए वरदान माना जाता है और सर्दी जुकाम होने पर अक्‍सर हमारे घर के बड़े हमें तुलसी की चाय पीने की सलाह देते हैं।

यूं तो आपने तीखी, चटपटी, मीठी कई तरह की चटनी खाई होगी और हरे धनिए, हरी मिर्च, टमाटर, लहसुन और भी कई तरह की चटनी बनाई होगी। लेकिन यह ऐसी चटनी है जिसे तुलसी के पत्तों से बनाया जाता है। वह खाने में टेस्‍टी होने के साथ ही हेल्‍दी भी होती है और आपकी रोजमर्रा में आने वाली छोटी-छोटी समस्‍याओं को चुटकियों में दूर करती है। आइए इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।