Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:46 AM IST

टेंटी का टेस्‍टी अचार घर में बनाएं, जानें आसान रेसिपी

आज हम आपको रेसिपी ऑफ द डे में टेंटी के अचार की टेस्‍टी और आसानी से बनने वाली रेसिपी बताने जा रहे हैं
Updated:- 2021-02-15, 19:14 IST
tenti ka achar main

अचार के साथ खाने का स्‍वाद दोगुना हो जाता है। चाहे सब्‍जी आपकी मनपसंद न भी हो, अगर टेस्‍टी अचार साथ में खाने को मिल जाए तो खाना आसानी से खाया जा सकता है। इसके अलावा कुछ महिलाओं के खाने में अचार हमेशा शामिल रहता है। इसलिए हम आपको समय-समय पर अचार की रेसिपी बताते रहते हैं। आज हम आपको रेसिपी ऑफ द डे में टेंटी के अचार की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह अचार खाने में बहुत ही टेस्‍टी होता है और इसे सरसों के तेल और ढेर सारे मसाले के साथ धूप में सूखाकर बनाया जाता है। मुझे यह अचार बहुत पसंद है और मुझे विश्‍वास है कि टेंटी का अचार आपको बहुत पसंद आएगा।

टेंटी का टेस्‍टी अचार Recipe Card

टेंटी के अचार की टेस्‍टी और आसान रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Appetisers
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • टेंटी- 250 ग्राम
  • राई- 2 बड़े चम्‍मच
  • हींग- 2-3 चुटकी
  • लाल मिर्च- 1/4 चम्‍मच
  • सरसों का तेल- 1/2 कप
  • सिरका- 1 बड़ा चम्‍मच
  • हल्‍दी पाउडर- 1 छोटा चम्‍मच
  • नमक- स्‍वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    टेंटी को अच्‍छी तरह से धोकर साफ कर लें। फिर इसे धूप में सूखाएं।

  2. Step 2:

    जब पानी पूरी तरह से सूख जाए तो अचार बनाने के लिए तेल को गर्म करें।

  3. Step 3:

    अब हल्‍के गर्म तेल में मसाले डालकर अच्‍छी तरह से मिला लें।

  4. Step 4:

    फिर इसमें सिरका डालकर अच्‍छी तरह से मिलाएं।

  5. Step 5:

    आपका टेंटी का अचार तैयार है। कांच के कंटेनर में भरकर धूप में 8 से 10 दिनों के लिए रख दें।

  6. Step 6:

    कुछ दिनों में अचार खट्टा होकर खाने के लिए तैयार हो जाएगा।

टेंटी राजस्थान और यूपी में पाया जाने वाला फल है। इसके पेड़ को कैर या करीले के नाम से जाना जाता है। यह कच्‍चा फल नीम की निबोली की तरह लगता है। इस अचार की तासीर ठंडी होती है यह ब्‍लड को साफ करता है और इसका अचार पेट के लिए बहुत अच्‍छा होता है। इसका अचार बहुत ही टेस्‍टी और हेल्‍दी होता है। एक बार इसका स्‍वाद चखने पर हमेशा जुबान पर रहता है। आइए टेंटी के अचार आसान रेसिपी के बारे में जानें।

बनाने का तरीका

  • इस अचार को बनाने के लिए सबसे पहले टेंटी के डंठल तोड़कर इसे साफ पानी से अच्‍छी तरह से धो लें। फिर इसे एक बर्तन में डालकर इतना पानी भरें कि टेंटी पूरी तरह से उसमें डूब जाए।
  • अब इस बर्तन को ढककर धूप में रख दें और हर 2 दिन के बाद पानी को बदलती रहें। आपको 5 दिन में टेंटी के रंग में बदलाव महसूस होगा। इसका हरा रंग पीले रंग में बदल जाएगा।
  • फिर इसके पानी को छानकर धूप में रख दें। इस धूप में तब तक रखें जब तक इसका पानी अच्‍छी तरह से सूख नहीं जाता है।

tenti ka achar inside

  • जब पानी पूरी तरह से सूख जाए तो अचार बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लेकर उसमें सरसों के तेल को जलाने के लिए गर्म करें। फिर तेल को गैस से उतार कर नीचे रखकर ठंडा कर लें।
  • अब हल्‍के गर्म तेल में हल्‍दी पाउडर, हींग, टेंटी, नमक और लाल मिर्च डालकर अच्‍छी तरह से मिला लें। अब अचार में सिरका डालकर इसे अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें। आपका टेंटी का टेस्‍टी अचार तैयार है। इसके ठंडा होने के बाद कांच के कंटेनर में भरकर रख दें।
  • रोजाना इसे हिलाती रहें। मात्र 8-10 दिनों में ही आपका अचार खट्टा होकर खाने के लिए तैयार हो जाएगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।