herzindagi

शहद को घी और इन चीजों के साथ खाने का मतलब है जहर खाना

शहद एक हेल्दी चीज मानी जाती है जिसका इस्तेमाल हर घर में होता है। महिलाएं खुद को पतला और बच्चों का दिमाग शार्प बनाने के लिए शहद अपने किचन में जरूर रखती हैं। लेकिन कुछ लोगों को शहद खाने के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। इसलिए वे किसी भी चीज के साथ शहद खा लेती हैं। जबकि कुछ चीजों के साथ शहद खाना जहर समान होता है। स्वामी परमानंद प्राकृतिक चिकित्सालय (एसपीपीसी) योग अनुसंधान केंद्र की डॉ. दिव्या कहती हैं कि शहद को गर्म पानी के साथ कभी नहीं खाना चाहिए। घी के साथ भी शहद नहीं लेना चाहिए। ऐसी ही कई अन्य चीजें हैं जिनके साथ शहद खाने का उल्टा असर होता है और आप बीमार पड़ सकते हैं। मछली, घी और चीनी के साथ शहद बिल्कुल भी नहीं खाएं।  इन सारी चीजों के बारे में यहां विस्तार से जानिए। 

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 25 Sep 2018, 11:09 IST

घी के साथ शहद कभी नहीं

Create Image :

घी के साथ शहद  कभी नहीं खाना चाहिए। घी और शहद के पोषकतत्व एक-दूसरे को काटते हैं जिसके कारण इन दोनों को एक साथ खाने से पेट दर्द और सिरदर्द की समस्या होती है।  

गरम पानी और गरम दूध

Create Image :

शहद की तासीर गरम होती है इसलिए इसे कभी भी गरम चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए। कुछ महिलाएं पतली होने के लिए सुबह-सुबह गरम पानी या गरम दूध में शहद डालकर खाती हैं। ऐसा कभी ना करें। इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है। शहद, गरम कॉफी और चाय के साथ भी नहीं लेना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार शहद का सेवन उस समय भी नहीं करना चाहिए जब आप गरम एन्वायरमेंट में हों। 

गरम चीजों के साथ शहद खाने से इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं और यह हानिकारण हो सकता है।

मसालेदार भोजन

Create Image :

मसालेदार भोजन के साथ कभी भी शहद नहीं खाना चाहिए। इससे शहद के पोषकतत्व खत्म हो जाते हैं। शहद को बारिश के पानी में, गर्म और मसालेदार भोजन के साथ मिलाकर कभी नहीं खाना चाहिए। 

मछली और मीट

Create Image :

नॉनवेज के साथ शहद कभी नहीं खाना चाहिए। खासकर मछली और मीट के साथ शहद बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। ना ही इन चीजों को खाने से एक घंटे पहले और एक घंटे बाद तक शहद खाना चाहिए। मांस, मछली के साथ शहद का सेवन करना जहर के समान माना जाता है। इससे सफेद दागों की समस्या हो सकती है और कई अन्य पेट से संबंधित समस्या होने की संभावना होती है। 

चीनी के साथ जहर है शहद

Create Image :

शहद को चीनी के साथ खाने से यह जहर की तरह काम करता है। इसलिए चीनी के साथ कभी इसे ना खाएं। अगर शहद खा रही हैं तो चीनी बिल्कुल भी ना लें और अगले एक घंटे तक चीनी ना खाएं। 

तो इन सारी चीजों के साथ शहद कभी नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा शहद खाने समय यह ध्यान रखें कि शहद की तासीर गर्म होती है इसीलिए इसे अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए। दिन में दो चम्मच शहद खाना काफी होता है।