Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:15 PM IST

Soft Ragi Roti Recipe: रागी के आटे से बनेंगी सॉफ्ट रोटियां, इन टिप्स को जरूर करें फॉलो

कई लोग अब गेहूं के आटे से बनी रोटी को रागी की रोटी से रिप्लेस कर रहे हैं। यह हेल्थ के लिए लाभदायक है, लेकिन इसका आटा गूंथना आसान नहीं होता है। चलिए इस लेख में आपको बताएं कि इसका आटा कैसे गूंथा जाता है और रोटी कैसे सॉफ्ट बनाई जा सकती है।
Updated:- 2025-05-05, 13:57 IST
image

रागी... नाम सुनते ही लगता है कि यह सेहत के लिए लाभदायक इंग्रीडिएंट है। कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर यह अनाज काफी प्रचलित हो चुका है। खासकर जब बात रोटी की आती है, तो रागी का विकल्प उन लोगों के लिए वरदान है जो गेहूं से परहेज करते हैं।

यह भी सच है कि रागी के आटे से रोटी बनाना उतना आसान नहीं जितना लगता है। गेहूं के आटे जैसी इलास्टिसिटी इसमें नहीं होती, इसलिए जरा-सी चूक रोटी को पत्थर जैसा बना सकती है।

अगर आप भी घर पर रागी की स्वादिष्ट और नरम रोटियां बनाने का सपना देखती हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। हम आपको बताएंगे कि कैसे सही तरीके से रागी का आटा तैयार किया जाता है, उसे कैसे गूंथा जाता है और वह कौन- सी जरूरी बातें हैं जिनका ध्यान रखकर आप हर बार फूली और मुलायम रोटियां बना सकती हैं।

रागी का आटा कैसे बनाएं?

how to make ragi flour

रागी का आटा घर पर तैयार करना भी आसान है। इसके लिए अच्छी क्वालिटी वाले रागी के दाने लेकर आएं। उन्हें साफ करके धूप में हल्का सुखा लें ताकि उसमें जो भी नमी हो निकल जाए। अब चक्की या मिक्सर ग्राइंडर की मदद से इसे बारीक पीस लें। घर का पिसा आटा ज्यादा ताजा होता है और उसका न्यूट्रिशन भी बरकरार रहता है। पिसे हुए आटे को एक बार छान लें। चोकर हटाकर आप आटे को स्टोर करके रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Tips To Make Soft Roti: रोटी बनेगी एकदम सॉफ्ट आटे में 1 चम्मच डालें यह चीज, चपाती को पैक करने के ये हैक्स भी आएंगे काम

कैसे गूंथा जाता है रागी का आटा?

रागी की रोटी अच्छी बने इसके लिए जरूरी है कि आप सही ढंग से आटा गूंथें। गेहूं के आटे की तरह इसमें तुरंत पानी डालकर गूंथना सही नहीं होता है। आटे को गर्म पानी में डालकर फोल्ड किया जाता है।

रागी का आटा गूंथते वक्त ध्यान रखें ये जरूरी बातें-

tips to follow while kneading dough

  • रागी का आटा गूंथने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। यह आटे को बांधने में मदद करता है और रोटी को नरम बनाता है। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा गरम पानी का इस्तेमाल न करें।
  • एक साथ सारा पानी डालने की गलती कभी न करें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटे को मिलाएं। रागी का आटा धीरे-धीरे पानी सोखता है। आपको एक ऐसा आटा तैयार करना है जो न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत ज्यादा ढीला।
  • आटे को कम से कम 5-7 मिनट तक अच्छी तरह मसलें। हालांकि, इसमें ग्लूटेन नहीं होता, लेकिन मसलने से आटा थोड़ा लचीला बनता है और रोटियां फटने से बचती हैं।
  • रोटी बनाने से पहले अपने हाथों को थोड़ा-सा तेल लगाकर चिकना कर लें। इससे आटा आपके हाथों में नहीं चिपकेगा और आप आसानी से रोटी बेल पाएंगे।

रागी का आटा गूंथते वक्त डालें ये सीक्रेट इंग्रीडिएंट-

अगर आप रागी की रोटी को सॉफ्ट और फूली हुई बनाना चाहते हैं, तो आटा गूंथते वक्त घी और थोड़ा नमक डालना न भूलें। घी आटे को स्मूथ करता है और नमक से रोटी में स्वाद आता है।

इसे भी पढ़ें: Tips to Make Soft Roti: आटा गूंथते वक्त डालें यह 1 चीज, रोटी बनेगी सॉफ्ट और मीठी

रागी के आटे की रोटियां बनाते हुए न करें ये गलतियां-

ragi aata roti

  • रागी का आटा कभी भी ठंडे पानी से नहीं गूंथना चाहिए। ठंडे पानी से आटा गूंथने पर रोटियां सख्त बनती हैं।
  • रोटी बेलते वक्त ज्यादा सूखा आटा लगाने से रोटियां ड्राई हो सकती हैं, इसलिए जरूरत से ज्यादा पलथन न लगाएं।
  • गूंथने के बाद आटे को तुरंत इस्तेमाल न करें। इसे ढककर कम से कम 15-20 मिनट के लिए रख दें। इससे आटा अच्छी तरह से सेट हो जाता है और रोटियां नरम बनती हैं।

अगली बार जब आप रागी की रोटी बनाएं, तो इन टिप्स को जरूर याद रखें। यकीन मानिए, आपकी रोटियां हर बार नरम, फूली हुई और स्वादिष्ट बनेंगी।

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।