Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

सर्दियों में आप भी लुत्फ़ उठाएं टेस्टी सिंधी कोकी डिश का, जानें रेसिपी

अगर आप इन सर्दियों में कुछ टेस्टी व्यंजन का स्वाद चखना चाहती हैं तो इस बार घर पर बनाएं स्वादिष्ट सिंधी कोकी।
Updated:- 2020-12-22, 10:28 IST
how to make easy sindhi koki recipe at home

कुछ वयंजन ऐसे होते हैं जिन्हें देश के सभी राज्यों में पसंद किया जाता है। जैसे-महाराष्ट्रियन, बिहारी, गुजराती व्यंजन आदि। इन्हीं में से एक है सिंधी भोजन, जिसे लगभग हर राज्यों में पसंद किया जाता है। अगर आप भी इन सर्दियों में सिंधी भोजन का लुत्फ़ उठाना चाहती हैं, तो आज रेसिपी ऑफ़ द डे में हम आपको स्वादिष्ट 'सिंधी कोकी' की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता और अधिक मेहनत करने की भी ज़रूरत भी नहीं। आइए जानते हैं सिंधी कोकी बनाने का तरीका।

सिंधी कोकी Recipe Card

इस आसान तरीके से आप भी बनाएं टेस्टी सिंधी कोकी।

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 25 min
Cook Time: 20 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • गेंहू का आटा-2 कप
  • लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
  • जीरा-1/2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच
  • प्याज-1 बारीक़ कटे हुए
  • नमक-स्वादानुसार
  • कसूरी मेथी-1 चम्मच
  • हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई
  • घी- 1 चम्मच
  • धनिया पत्ता-2 चम्मच
  • गरम मसाला-1/2 चम्मच
  • बटर-1 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    एक बर्तन में आटा, जीरा,प्याज, धनिया पत्ता और हरी मिर्च को डालकर मिक्स कर लीजिये।

  2. Step 2:

    अब इस मिश्रण में नमक, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और मिर्च पाउडर भी डालकर आटा गुंथ लीजिये।

  3. Step 3:

    इसके बाद मिश्रण में से आटा लेकर गोल लोई बनाकर हल्का मोटा बेल लीजिये।

  4. Step 4:

    अब एक पैन में घी गरम करके सिंधी कोकी को दोनों साइड अच्छे से पका लीजिये।

  5. Step 5:

    तैयार है गरमा-गरम सिंधी कोकी सर्व करने के लिए।

  6. Step 6:

    अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

विधि 

  • सिंधी कोकी बनाने के लिए सबसे पहले आप गहरे बर्तन में आटा को छान लीजिये। ऐसे करने में आटा में मौजूद चोकर अलग हो जाएगा।
  • इसके बाद आटा में प्याज, धनिया पत्ता और हरी मिर्च डालें और अच्छे से मिक्स कर लीजिये। मिक्स करने के बाद इसमें अन्य सभी सामग्री को भी डालें और गुनगुना पानी लेकर धीरे-धीरे मिश्रण में डालें और आटा को गूंथ लें।
  • ध्यान रहे अधिक पानी नहीं डालना है, अगर मिश्रण में अधिक पानी हो जाता है, तो आप अतिरिक्त आटा डालकर मिक्स कर सकती हैं। जब आटा गुंथ जाए तो इसे 10-15 मिनट के लिए अलग रख दीजिये इससे आटा अच्छे से सेट हो जाएगा।

 

how to make sindhi koki recipe at home INSIDE


  • इसके बाद मिश्रण में से आटा लेकर गोल लोई बनाकर हल्का मोटा रोटी बनाना होता है। इसके बाद एक पैन में घी गरम करके रोटी को धीमी आंच पर दोनों साइड सुनहरा होने तक अच्छे से पकाना होता है। 
  • जब सिंधी कोकी तैयार हो जाए तो उसके ऊपर आप बटर लगाकर पसंदीदा सब्जी के साथ खाने के लिए टेबल पर सर्व कर सकती हैं।   

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।