सत्तू की बर्फी घर पर बनाएं, जानें बेहद आसान रेसिपी

यह तो हम सभी जानते हैं कि कोरोना के कारण हम सभी की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। ऐसे में बाहर की बनी मिठाईयां सेहत के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं हैं। आज हम आपको सत्तू की बर्फी की रेसिपी बताने वाले हैं जो हेल्दी के साथ-साथ टेस्टी भी हैं। यह आपके साथ आपके बच्चों को भी खूब पसंद आएगी और गर्मियों में आपके पेट को भी ठंडा रखने में मदद करेगी।
इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर को रिपेयर करने के काम आता है और शरीर से टॉक्सिन्स को भी बाहर निकलने में मदद करता है। शरीर के पीएच लेवल को सही रखने और तनाव कम करने में इसकी भूमिका बहुत अहम है। यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है और कब्ज, एसिडिटी, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से हमें मुक्ति दिलाता है। प्रोटीन के साथ-साथ इसमें भारी मात्रा में आयरन भी मौजूद है जो ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने में मदद करता है।
सत्तू की बर्फी Recipe Card
सत्तू की बर्फी की आसान रेसिपी
Ingredients
- चना-100 ग्राम
- घी-50 ग्राम
- पिसी हुई चीनी-60 ग्राम
- इलायची- 2-3 पीसकर डालें
- मेवा बादाम और काजू-5-6 पीस
Step
- Step 1:
एक पैन में चना लें और इसे 10 मिनट तक धीमी आंच पर रोस्ट करें। हल्का भूरा होने तक ही इन्हें रोस्ट करना है।
- Step 2:
चने को मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
- Step 3:
अब इस पाउडर में पीसी हुई चीनी और घी मिलाएं। ध्यान रखें कि घी और चीनी इकठ्ठा ना मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा करके मिक्स करें।
- Step 4:
अब इस मिश्रण को एक प्लेट में फैलाएं और इसके ऊपर कटी हुआ बादाम, काजू और पिसी हुई इलायची डालें।
- Step 5:
अब इसे 4-5 मिनट के लिए प्लेट में छोड़ दें और बाद में चाकू की मदद से काट लें।
- Step 6:
आपकी सत्तू की बर्फी तैयार है। इसे आप सर्व कर सकती हैं।
बनाने का तरीका

- सत्तू की बर्फी को बनाने के लिए सबसे पहले चने को भुनना पड़ता है। एक पैन में चने लें और इसे 10 मिनट तक धीमी आंच पर रोस्ट कर लें। रोस्ट करने के दौरान इसे बीच-बीच में चलाती रहें। ऐसा करने से यह जलेंगे नहीं और सभी तरफ से अच्छी तरह रोस्ट भी हो जाएंगे। जब यह हल्का भूरा हो जाए तो इसे गैस से उतार लें और एक कटोरे में रख दें।
- अब इस चने को मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें और एक कटोरे में निकाल लें।
- अब सत्तू में चीनी और घी मिलाएं। चीनी को सबसे पहले पीसकर पाउडर बना लें और फिर मिलाएं। ध्यान रखें कि घी और चीनी इकठ्ठा ना डालें बल्कि थोड़ा-थोड़ा डालें। जितनी जरुरत हो उतना ही घी डालें और मिश्रण को थोड़ा मोटा ही रखें।
- अब इस मिश्रण को एक प्लेट में फैलाएं और हाथों से दबा कर बराबर कर दें। आखरी में इसमें इलायची पाउडर और मेवा काटकर छिड़कें। मेवे के रूप में आप बादाम और काजू का प्रयोग कर सकती हैं।
- अब इस बर्फी को प्लेट में 4-5 मिनट तक रहने दें और इसे ठंडा होने दें। फिर एक चाकू की मदद से इसे काट लें और सर्व करें।
- आप इस बर्फी को किसी भी एयर टाइट डिब्बे में बंद करके कई महीने तक स्टोर करके रख सकती हैं।
जरूरी टिप्स
सत्तू की बर्फी के प्रयोग से आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी और यह आपके शरीर के लिए भी बहुत अच्छा होगा। यह आपके पेट की सभी समस्याओं को भी ठीक करने में भी मदद करेगा और एसिडिटी की समस्या भी दूर होगी। यह आसानी से पच जाता है और कब्ज की परेशानी नहीं होने देता है। जब आप सत्तू की बर्फी बड़ी आसानी से घर पर बना सकती हैं तो बाहर की खरीदी हुई मिठाई क्यों खाना।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।