Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:48 AM IST

शेफ कुणाल कपूर से जानें रेड वेलवेट कुकीज की रेसिपी

चाय के साथ कुकीज का स्वाद ही अलग होता है। इसलिए घर में स्नैक्स के रूप में कुकीज भी परोसी जाती हैं। कुकीज बनाना भी बेहद आसान है। बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। 
Updated:- 2023-03-18, 08:00 IST
red velvet cookies recipe

कुकिंग करने के शौकीन लोग अक्सर घर पर ही अपने हाथों से खाना बनाना पसंद करते हैं। उन्हें बाजार से खरीदी हुई चीजों का स्वाद नहीं आता है। जी, यह बात हम अपने मन से नहीं कह रहे बल्कि यह कई लोगों की राय है। मीठे में कुकीज का क्रेज कभी भी कम नहीं हो सकता है। इसलिए बच्चे हो या बड़े सभी को कुकीज खाना पसंद होता है।

क्या आपको भी कुकीज खाने का शौक है? इसलिए आप बाजार जाकर अलग-अलग फ्लेवर की कुकीज खरीदकर लाती हैं। आप घर पर भी कुकीज बना सकती हैं। आज हम आपके लिए शेफ कुणाल कपूर की रेड वेलवेट कुकीज की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप कुछ ही स्टेप्स में आसानी से बना पाएंगी।

रेड वेलवेट कुकीज Recipe Card

कुछ ही स्टेप्स में घर बैठे आसानी से बनाएं रेड वेलवेट कुकीज

Vegetarian Recipe
Total Time: 105 min
Prep Time: 70 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Hema Pant

Ingredients

  • ½ कप मक्खन
  • 1 कप चीनी
  • वैनिला की कुछ बूंदें
  • 2 बूंद रेड फूड कलर
  • 1½ कप मैदा
  • 1 चम्मच कोको पाउडर
  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 2-3 चम्मच दूध
  • वाइट चॉकलेट चिप्स

Step

  1. Step 1:

    एक बाउल में ½ कप मक्खन, 1 कप चीनी और वैनिला की कुछ बूंदें मिलाकर व्हिपिंग मशीन से अच्छे से मिला लें।

  2. Step 2:

    इस पेस्ट में 2-3 चम्मच दूध और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं और दोबारा मिक्स कर लें।

  3. Step 3:

    अब पेस्ट वाले बाउल के ऊपर एक छलनी में 1½ कप मैदा, 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 1 चम्मच कोको पाउडर को छान लें।

  4. Step 4:

    दोबारा व्हिपिंग मशीन से सभी चीजों को मिलाएं और ऊपर से 2 बूंद रेड फूड जेल कलर डालकर मिक्स करें।

  5. Step 5:

    अब इस मिश्रण की गोल-गोल लोई बना लें।

  6. Step 6:

    अब ओवन को 177 सेल्शियस पर प्रीहीट करने के लिए ऑन कर दें।

  7. Step 7:

    अब कुकीज को ओवन में सिलिकॉन बेकिंग मैट पर बेक करने के लिए रख दें। लीजिए तैयार है रेड वेलवेट कुकीज।

विधि

View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

  • एक बड़े बर्तन में ½ कप मक्खन,1 कप चीनी और वैनिला की कुछ बूंदें डालें।
  • अब इसे व्हिपिंग मशीन की मदद से मिक्स कर लें।
  • अब इसमें 2-3 चम्मच दूध और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
  • अब दोबारा इसे अच्छे से व्हिस्क कर लें।
  • अब छलनी में 1½ कप मैदा, 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 1 चम्मच कोको पाउडर डालें।
  • अब सभी चीजों को मक्खन वाले पेस्ट में छान लें। (रेड वेलवेट मग केक रेसिपी)

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए घर पर आसानी से बनाएं ये स्वादिष्ट कुकीज

  • अब सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और इसमें 2 बूंद रेड फूड जेल कलर मिक्स करें।
  • ओवन को 177 सेल्शियस पर प्रीहीट करें।
  • अब इस पेस्ट की गोल-गोल लोई बनाकर ओवन में सिलिकॉन बेकिंग मैट पर रखें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।