चंद मिनटों में घर पर बनाएं रेड वेलवेट मग केक, चाय के कप में भी बना सकती हैं ये रेसिपी

बच्चों को केक और चॉकलेट बहुत पसंद होते हैं, लेकिन हर बार बाज़ार का केक खाना सही नहीं। रेड वेलवेट केक अब काफी लोकप्रीय हो चुका है और लोगों को ये काफी पसंद आता है। आप ये केक घर पर भी बना सकती हैं वो भी चाय या कॉफी के कप में। जी हां, ये केक बनाने में आपको बहुत ज्यादा समय नहीं लेगगा और बच्चों को ये काफी पसंद आएगा। तो चलिए आज बताते हैं रेड वेलवेट मग केक की रेसिपी।
रेड वेलवेट मग केक Recipe Card
इस केक की खासियत ये है कि ये 5 मिनट से भी कम वक्त में पकाया जा सकता है। हां, इसके सामान की तैयारी करने में 10 मिनट लग सकते हैं।
Ingredients
- 3-4 चम्मच दूध
- 1/2 चम्मच सफेद सिरका (बेकिंग वाला)
- 4 चम्मच All Purpose Flour या मैदा
- 2 चम्मच पिसी हुई शक्कर
- 1 चम्मच कोको पाउडर
- नमक एक चुटकी
- 1.5 चम्मच वेजिटेबल ऑयल
- 5 ड्रॉप लाल फूड कलर
- चॉको चिप्स (ऑप्शनल)
- डस्टिंग के लिए पाउडर शुगर (ऑप्शनल)
- 1 चुटकी बेकिंग पाउडर
Step
- Step 1:
एक मीडियम साइज बर्तन में पहले दूध और सिरके को मिला लें।
- Step 2:
अब एक बड़े मग में सभी सूखे इंग्रीडियंट्स मिला लें। इसमें पिसी चीनी, मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, नमक आदि सब मिला लें।
- Step 3:
अब इसमें दूध वाला मिक्सचर और वेजिटेबल ऑयल मिलाएं। इसे तब तक चलाएं जब तक ये स्मूथ न हो जाए।
- Step 4:
अब इसमें पांच बूंद रेड फूड कलरिंग मिलाएं। इसे इतना सॉफ्ट पेस्ट बनाना है जैसा डोसे का बैटर रहता है।
- Step 5:
अब इसे माइक्रोवेव में 1 मिनट 10 सेकंड तक पकाएं। माइक्रोवेव पहले से ही गर्म होना चाहिए और बेकिंग टेम्प्रेचर उतना ही रखें जितना आप नॉर्मल बेकिंग के समय करती हैं। आप चाहें तो इसमें चॉकलेट चिप्स भी मिला सकती हैं। ये पकाते समय मिलाएं और ऊपर से पाउडर शुगर छिड़क दें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।