Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:40 AM IST

इस बार बनाएं राजस्थान स्टाइल केर-सांगरी की सब्जी, बच्चे कर जाएंगे पूरी थाली चट

How To Make Ker Sangri Sabzi: लंच हो डिनर क्या बनाया जाए? इसे लेकर अक्सर दिमाग में कंफ्यूजन बनी रहती हैं। अगर आप लौकी, करेला, कद्दू या फिर भिंडी खा-खाकर कर बोर हो रही हैं, तो आप राजस्थानी स्टाइल केर-सांगरी की सब्जी बना सकती हैं। नीचे पढ़ें रेसिपी-
Updated:- 2026-04-21, 12:01 IST
image

Ker-Sangri Sabzi: लंच हो डिनर क्या बनाया जाए, इसे लेकर अक्सर दिमाग में कंफ्यूजन बनी रहती हैं। रोज-रोज दाल-चावल सब्जी रोटी खा-खाकर मन भर जाता है, तो मन कुछ ऐसा खाने का करता है, जो स्वाद और पेट भरने दोनों का काम करें। अब ऐसे में जब भी लोग बाजार जाते हैं, तो उस अलग-अलग तरह की सब्जियां खरीदकर लाते हैं। अगर आप भी कुछ अलग खाना चाहती हैं तो आप राजस्थान की मशहूर सब्जी केर-सांगरी बना सकती हैं। यह न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि राजस्थान की परंपरा और सेहत का खजाना भी है। अक्सर लोग इसे बनाने से डरते हैं क्योंकि यह बहुत तीखी या कड़वी न हो जाए, लेकिन सही तरीके से बनाई गई केर-सांगरी इतनी स्वादिष्ट और चटपटी होती है कि बच्चे भी इसे खूब पसंद करते हैं।

केर-सांगरी की सब्जी की रेसिपी Recipe Card

केर-सांगरी की सब्जी कैसे बनाएं?

Vegetarian Recipe
Total Time: 35 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Main Course
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • 1 कप- सांगरी
  • 1/4 कप-कैर
  • 4-5 बड़े चम्मच- तेल
  • 1/2 छोटी चम्मच- जीरा
  • आवश्यकतानुसार हींग
  • 3-4 साबुत- लाल मिर्च
  • 1 छोटी चम्मच- लाल मिर्च पाउडर -1/2 छोटी चम्मच- गरम मसाला
  • 1.5 छोटी चम्मच- नमक
  • 1.5 छोटी चम्मच- धनियां पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच- अमचूर पाउडर
  • 1/2 छोटी चम्मच- हल्दी पाउडर
  • 1 छोटे चम्मच- जीरा पाउडर

Step

  1. Step 1:

    केर और सांगरी की सब्जी बनाने के लिए इसे 4-5 बार अच्छी तरह साफ करें।

  2. Step 2:

    इसके बाद इन दोनों चीजों को अलग अलग करके 8-10 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगोकर रख दें।

  3. Step 3:

    अगले दिन केर सांगरी को पानी से अलग कर 1-2 बार और धो लें।

  4. Step 4:

    अब भीगे हुए केर-सांगरी को कुकर में डालकर 2 कप पानी डालकर उबालें।

  5. Step 5:

    कुकर में एक सीटी आने के बाद,गैस की फ्लेम को लो करके 2-3 मिनिट और उबलने दीजिये।

  6. Step 6:

    अब गैस बंद कर कुकर का प्रेशर खत्म होने पर कुकर खोलकर कैर सांगरी को छलनी में डाल कर निकालें।

  7. Step 7:

    इसके बाद साफ पानी से सब्जी को और 1-2 बार धो लें।

  8. Step 8:

    अब गैस पर कड़ाही रखकर तेल डालें।

  9. Step 9:

    तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा, हींग डालकर भूनें।

  10. Step 10:

    अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, साबुत लाल मिर्च डालकर भूनें।

  11. Step 11:

    मसाला पकने के बाद कैर सांगरी डालें।

  12. Step 12:

    इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, नमक और किशमिश डालकर 3-4 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।

  13. Step 13:

    अब कैर सांगरी की सब्जी बन कर तैयार है।

आज हम आपको इसे बनाने की ऐसी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे चखकर आपके घर के छोटे-बड़े सब खुश हो जाएंगे और पूरी थाली पलक झपकते ही चट कर लेंगे।

केर-सांगरी की सब्जी कैसे बनाएं?

1 - 2026-04-21T114617.888

  • केर और सांगरी की सब्जी बनाने के लिए इसे 4-5 बार अच्छी तरह साफ करें।
  • इसके बाद इन दोनों चीजों को अलग अलग करके 8-10 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगोकर रख दें।
  • अगले दिन केर सांगरी को पानी से अलग कर 1-2 बार और धो लें।
  • अब भीगे हुए केर-सांगरी को कुकर में डालकर 2 कप पानी डालकर उबालें।
  • कुकर में एक सीटी आने के बाद,गैस की फ्लेम को लो करके 2-3 मिनिट और उबलने दीजिये।
  • अब गैस बंद कर कुकर का प्रेशर खतम होने पर कुकर खोलकर कैर सांगरी को छलनी में डाल कर निकालें।
  • इसके बाद साफ पानी से सब्जी को और 1-2 बार धो लें।
  • अब गैस पर कड़ाही रखकर तेल डालें।
  • तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा, हींग डालकर भूनें।
  • अब इसमें हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, साबुत लाल मिर्च डालकर भूनें।
  • मसाला पकने के बाद कैर सांगरी डालें।
  • इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, नमक और किशमिश डालकर 3-4 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
  • अब कैर सांगरी की सब्जी बन कर तैयार है।

इसे भी पढ़ें- Phool Gobhi Fara: सर्दी में बनाएं गोभी के फरे वाली सब्जी, पढ़ें आसान रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।