Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:55 AM IST

बोरिंग रोटी को कहें अलविदा! रंग-बिरंगी प्यूरी से बनाएं रेनबो पराठा, बच्चे टिफिन कर देंगे चट

यदि आपका बच्चा भी परांठे को देकर मुंह बनाता है तो आप वेज प्यूरी के माध्यम से रेनबो पराठा बना सकती हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से जानते हैं कैसे बनाएं रेनबो पराठा... 
Updated:- 2026-01-07, 13:07 IST
rainbow paratha

अकसर माताओं को सबसे बड़ी शिकायत यह होती है कि उनका बच्चा टिफिन आधा अधूरा छोड़कर आता है। वहीं, वह साधारण रोटी सब्जी देखकर मुंह बनाता है और टिफिन वैसे का वैसे ही वापस ले आता है। अगर आप भी हर समय इस बात से परेशान रहती हैं तो अब आप अपने बोरिंग खाने को अलविदा कह दें। आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी रेसिपी के बारे में जो न केवल बच्चों को पूरा पोषण देगी बल्कि आपके पराठों को आकर्षक भी बनाएगी। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रेनबो पराठा बनाने की रेसिपी क्या है। पढ़ते हैं आगे... 

बता दें कि ये पराठा किसी आर्टिफिशियल कलर को मिलाकर नहीं बनाया जाता है बल्कि इसमें ताजी सब्जियों की प्यूरी का इस्तेमाल होता है। इससे अलग रंगों की सब्जियों का प्रयोग करके हम आटे को गूंथते हैं, जिससे पराठा इंद्रधनुष की तरह रंगीन और आकर्षक नजर आता है। 

रेनबो पराठा को कैसे बनाएं?

रेनबो पराठा बनाने के लिए आपके पास तीन रंगों का होना बेहद जरूरी है- लाल रंग, हरा रंग और पीला या नारंगी रंग।

paratha

लाल रंग चुकंदर से मिलेगा, हरा रंग पालक से मिलेगा और पीला या नारंगी रंग आपको गाजर या कद्दू की प्यूरी से मिल जाएगा। ऐसे में अब आप सबसे पहले चुकंदर को उबालकर उसकी प्यूरी बना लें। फिर आप पालक को ब्लांच करके पीस लें और उबली हुई गाजर या कद्दू की प्यूरी तैयार कर लें।

इसे भी पढ़ें - सूखे मसालों को भूनने का ये सही तरीका, बिना हरी मिर्च के भी ग्रेवी में भर देगा जबरदस्त जान

अब सबसे पहले आप गेहूं के आटे को तीन हिस्सों में बांट लें। एक हिस्से में चुकंदर की प्यूरी, दूसरे में पालक की और तीसरे को गाजर की प्यूरी मिलाकर हल्के हल्के हाथों से गूंथें। आटे में थोड़ा नमक, अजवाइन और एक चम्मच घी जरूर डालें ताकि पराठे नर्म व स्वादिष्ट बन जाएं। हम तीनों रंगों के आटे की छोटे-छोटे लोई बनाएं। अब उन्हें लंबा बेलकर एक दूसरे के ऊपर या अगल-बगल चिपका दें और फिर से एक गोल पराठे की तरह बेलें।

paratha (2)

बेलते समय आपको सुंदर रंगीन धारियां दिखाई देंगी। अगर बच्चों के लिए बना रहे हैं तो रिफाइंड तेल की जगह देसी का इस्तेमाल करें। धीमी आंच पर पराठे को दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक सेकें। इस रंगीन पराठे को आप पनीर की भुर्जी, दही या बच्चों के पसंदीदा आम के अचार के साथ सर्व कर सकती हैं। इसके रंग देखकर बच्चे बिना मुंह बनाए पूरा टिफिन खाली कर देंगे।

इसे भी पढ़ें - बच्चे सब्जियां देखकर भागते हैं? इन 3 तरीकों से बनाएं 'वेजी प्यूरी', जानें आसान रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।